khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सिर्फ 1 मिनट में जानिए देश-दुनिया की 20 बड़ी खबरें

Advertiesment
Top 20 news
आज देश-दुनिया की 20 बड़ी खबरों पर एक नजर-
 
1. विवादों में विदेशी सांसदों का दौरा : यूरोपियन यूनियन के सांसदों ने कश्मीर मुद्दे पर दखल देने से किया इंकार..कहा- यूएन में नहीं पेश करेंगे कोई रिपोर्ट...हमारे दौरे को गलत तरीके से देखा गया....सरकार के कदम को सराहा...
 
2. सांसदों के टूर पर मुफ्ती का तंज : कश्मीर में यूरोपियन यूनियन के सांसदों के दौरे पर सियासी संग्राम..महबूबा मुफ्ती का ट्वीट...EU सांसदों की पिकनिक खत्म....जल्द कश्मीर आएं विपक्ष के नेता...
 
3. सांसदों का टूर था प्रायोजित : प्रायोजित था विदेशी सांसदों का कश्मीर दौरा...एनजीओ संचालक और ब्रोकर माडी शर्मा ने दिया था न्योता...पीएम मोदी से मीटिंग का दिया था आश्वासन...कांग्रेस ने उठाए सवाल...
 
4. शिवसेना का मोदी सरकार पर तंज : यूरोपियन यूनियन के सांसदों को कश्मीर भेजने पर अब शिवसेना ने उठाए सवाल...कहा अगर वहां सब कुछ सही है तो विदेशी प्रतिनिधिमंडल को क्यों भेजा गया....
 
5. जल्द निकलेगा सुलह का फॉर्मूला : महाराष्ट्र में जारी है भाजपा और शिवसेना के बीच महाभारत...मुख्यमंत्री पद को लेकर नहीं बन सकी सकती बात....दोनों ही खेमों में बैठकों का दौर जारी...जल्द निकल सकता है कोई सुलह का फॉर्मूला... 
6. देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी तय : महाराष्ट्र में फिर मुख्यमंत्री बनेंगे देवेंद्र फडणवीस....सर्वसम्मति से चुने गए विधायक दल के नेता...जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का कर सकते हैं दावा पेश...उद्धव ठाकरे समेत गठबंधन के सभी सहयोगियों को दिया धन्यवाद...
 
7. शिवसेना ने बढ़ाया दबाव : महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर शिवसेना ने भाजपा पर और बनाया दबाव...पार्टी सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने पार्टी के बड़े नेताओं के साथ की बैठक....गुरुवार को बुलाई विधायक दल की बैठक...
 
8. मतभेद पर विपक्ष का तंज : महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा घमासान में एनसीपी ने मारी एंट्री..प्रफुल्ल पटेल का बयान...स्थिति बदली तो हम देखेंगे...कांग्रेस पहले ही शिवसेना को समर्थन का दे चुकी है ऑफर...
 
9. कश्मीर घाटी में निशाने पर बाहरी : कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने की पश्चिम बंगाल के 5 मजदूरों की हत्या...लगातार बाहरी लोगों को बना रहे हैं निशाना...पीड़ित परिजनों से मिले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी...
 
10. मुलायम से मिले योगी : उत्तरप्रदेश में मुलायमसिंह यादव से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...दीपावाली पर दी बधाई और स्वास्थ्य का लिया हालचाल....शिवपाल सिंह यादव रहे मौजूद....
 
11. चिदंबरम को जमानत का इंतजार : आईएनएक्स मीडिया केस में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम ने लगाई जमानत याचिका...खराब सेहत का हवाला देकर मांगी जमानत...गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट करेगी सुनवाई...
 
12. करतारपुर जाएंगे मनमोहन सिंह : करतारपुर जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के पहले जत्थे में शामिल होंगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह का नाम भी शामिल....575 लोगों के नाम पहली सूची में नाम शामिल....
 
13. राहुल फिर गए विदेश : आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के बड़े प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी फिर गए विदेश...भाजपा ने कसा तंज...बचाव में कांग्रेस...बोले मेडिटेशन के लिए विदेश गए हैं राहुल....
 
14. अयोध्या की हो रही ‘किलेबंदी’: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले अयोध्या में कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था...अयोध्या जिला प्रशासन ने आसपास के जिला प्रशासन को पत्र लिखकर अतिरिक्त चौकसी बरतने के दिए निर्देश...
 
15. शेयर बाजार में दिवाली धमाका : शेयर बाजार में दीवाली धमाका....40 हजार के पार हुआ बीएसई सेंसेक्स...निफ्टी में भी दिखी बढ़त.....
 
16. बारिश से बेहाल तमिलनाडु : भारी बारिश के बाद बेहाल तमिलनाडु...चेन्नई में जारी है लगातार बारिश....समुद्र में नाविकों को नहीं जाने सलाह...कई इलाकों में अलर्ट जारी...
 
17. दिवाली में जानलेवा हवा : दिवाली के बाद दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा...धुंध में नहीं हुए सूरज देवता के दर्शन...कई इलाकों में एयर क्वालिटी एयर इंडेक्स खतरनाक स्तर पर...पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने से बिगड़े हालात...
 
18. STEAM मॉडल से होगी पढ़ाई : मध्यप्रदेश में नई शिक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन तेज...राजधानी भोपाल में स्टीम (STEAM) कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों का मंथन...मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिक्षा की गुणवत्ता की कही बात...
 
19. 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हाउसफुल 4 : हाउसफुल 4 कर रही बॉक्स ऑफिस पर नॉनस्टॉप कमाई... अक्षय की फिल्म ने 5 दिन में किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार... पांचवें दिन फिल्म ने किया 24.04 करोड़ का कलेक्शन... दिवाली की छुट्टियों का मिल रहा फिल्म को भरपूर फायदा...
 
20. ऐश्वर्या की मैनेजर के लहंगे में लगी आग : अमिताभ बच्चन के घर पर दिवाली पार्टी में घटी अप्रिय घटना... ऐश्वर्या राय की मैनेजर अर्चना सदानंद के लहंगे में लगी आग... शाहरुख खान ने अपनी जैकेट की मदद से की आग बुझाने की कोशिश...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दूसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 9 विकेट से रौंदा, वॉर्नर-स्मिथ के अर्द्धशतक