Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने दी जेटली को श्रद्धांजलि

हमें फॉलो करें प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं ने दी जेटली को श्रद्धांजलि
, सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (12:07 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेता अरुण जेटली को उनकी जयंती पर सोमवार को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका ओजस्वी व्यक्तित्व, बुद्धिमता, कानूनी समझ और हाजिरजवाबी को वे सभी लोग याद करते हैं, जो उनके काफी निकट थे।

अन्य भाजपा नेताओं ने भी पूर्व वित्तमंत्री को याद किया। जेटली कई साल तक पार्टी की सबसे मुखर आवाज वाले नेताओं में शामिल रहे और उन्हें सबसे सूक्ष्म राजनीतिक समझ वाले नेताओं में से एक माना जाता था। जेटली का जन्म 1952 में हुआ था। उनका पिछले साल अगस्त में निधन हो गया था।
webdunia

मोदी ने ट्वीट किया, मैं अपने मित्र अरुण जेटली जी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। उनके ओजस्वी व्यक्तित्व, बुद्धिमता, कानूनी समझ और हाजिरजवाबी को वे सभी लोग याद करते हैं, जिन्होंने उनसे निकटता से बातचीत की है। उन्होंने भारत की प्रगति के लिए अथक मेहनत की।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जेटली असाधारण सांसद थे, जिनके ज्ञान और अंतर्दृष्‍टि के सानी बहुत कम हैं।उन्होंने कहा, उन्होंने देश की राजनीति में चिरकाल तक रहने वाला योगदान दिया और पूरे उत्साह एवं समर्पण के साथ देश की सेवा की।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जेटली को एक मुखर वक्ता एवं सक्षम रणनीतिकार के तौर पर याद किया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने में जेटली की भूमिका को हमेशा याद किया जाएगा।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली AIIMS में भर्ती किए गए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, फेफड़ों में संक्रमण