Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather update : राजस्थान में तापमान माइनस में, भारत के 10 सबसे ठंडे शहर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Top10 coldest place
, शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019 (13:53 IST)
नई दिल्ली। शुक्रवार को राजस्थान के चुरू में तापमान माइनस में चला गया। भारत के मैदानी क्षेत्र के शहरों की बात करें करें तो चुरू सबसे ठंडा शहर रहा, वहीं मध्यप्रदेश का दतिया ठंड के मामले में पांचवें स्थान पर रहा।
 
स्काईमेट के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के भागों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब और दिल्ली सहित अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
 
दिल्ली में जारी रहेगी शीतलहर : दिल्ली में मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया। उन्होंने कहा कि 28 और 29 दिसंबर को भी यहां शीतलहर जारी रहेगी। दिल्ली के पालम में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
स्काईमेट के मुताबिक देश के मैदानी इलाकों के 10 सबसे ठंडे शहरों में राजस्थान का चुरू -0.6 डिग्री तापमान के साथ शीर्ष पर रहा। वहीं, हरियाणा के हिसार में 0.3, श्रीगंगानगर (राजस्थान), 1.4, नारनौल (हरियाणा) 3.0, मध्यप्रदेश का दतिया 3.1, रोहतक (हरियाणा) 3.2, अजमेर (राजस्थान) 4.0, पालम (दिल्ली) 4.2, सफदरजंग (दिल्ली) और जोधपुर (राजस्थान) में 4.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्थापना दिवस पर देशभर में फ्लैग मार्च निकालेगी कांग्रेस, सोनिया व राहुल करेंगे शिरकत