Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में गाजीपुर सीमा के पास यातायात बहाल, धरना प्रदर्शन हुआ खत्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें delhi jam
, सोमवार, 30 अक्टूबर 2023 (11:04 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गाजीपुर सीमा के पास जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के धरना प्रदर्शन के कारण कई घंटे तक प्रभावित रहा यातायात सोमवार सुबह बहाल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
कम से कम 200 लोगों ने रविवार को गाजीपुर सीमा पर राष्ट्रीय राजमार्ग 9 और 24 को जाम कर दिया था। गाजियाबाद की दिशा में धरना प्रदर्शन के कारण दिल्ली से उत्तर प्रदेश में यातायात देर रात तक प्रभावित रहा। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह प्रदर्शन खत्म होने के बाद यातायात बहाल हो गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मनीष सिसोदिया को लगा बड़ा झटका, शराब घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका