Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

त्रिपुरा चुनाव : भाजपा ने जारी की 48 उम्मीदवारों की सूची

Advertiesment
हमें फॉलो करें Tripura election
, शनिवार, 28 जनवरी 2023 (13:18 IST)
नई दिल्ली। त्रिपुरा विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा को टाउन बोरदोवाली और केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक को धनपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है।
 
भाजपा नेताओं अनिल बलूनी और संबित पात्रा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजिक एक संवाददाता सम्मेलन में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की घोषणा की। भौमिक केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं। वह त्रिपुरा से सांसद हैं।
 
2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में वामपंथ के गढ़ माने जाने वाले त्रिपुरा में भाजपा ने सरकार बनाई थी। उससे पहले माकपा ने त्रिपुरा में 25 साल तक शासन किया था।
 
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पूर्व कांग्रेस नेता और त्रिपुरा के पूर्व शाही परिवार के वंशज प्रद्योत देब बर्मन के नेतृत्व वाली पार्टी तिपरा मोथा के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन अब ऐसे किसी गठबंधन को खारिज कर दिया गया है।
 
वहीं, माकपा इस बार राज्य का चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ रही है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वायुसेना के एक दिन में 3 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 सुखोई-30 और 1 मिराज-2000