Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'टि्वटर सेवा' शुरू करेगा गृह मंत्रालय

Advertiesment
हमें फॉलो करें Twitter service
, गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (23:04 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय एक 'टि्वटर सेवा' शुरू करके सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी बढ़ाएगा। सभी सोशल मीडिया हैंडलों को एक साथ लाकर शिकायत निवारण के तंत्र को केंद्रीकृत बनाने के मकसद से ‘टि्वटर सेवा’ शुरू की जाएगी।
केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने दक्षिण एशिया एवं दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए टि्वटर सेवा के प्रमुख रहील खुर्शीद की अगुवाई वाले टि्वटर के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की और मंत्रालय की ‘टि्वटर सेवा’ शुरू करने की योजनाएं तैयार की।
 
नई सेवा के तहत मंत्रालय के किसी भी टि्वटर हैंडल को किया गया कोई ट्वीट खुद ही ‘टि्वटर सेवा’ के पास चला जाएगा, जिससे लोगों की शिकायतों का त्‍वरित निदान हो सकेगा। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केटीएम ने लांच की दो नई बाइक