Publish Date: Mon, 08 Jul 2019 (14:25 IST)
Updated Date: Mon, 08 Jul 2019 (14:37 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने मंत्रालय के लिए सर्वश्रेष्ठ नारा और लोगो बनाने वाले को 50 हज़ार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
डॉ. निशंक ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति हमारे मंत्रालय के लिए एक नया विचार पैदा करने वाला आकर्षक लोगो तैयार करे एवं स्लोगन बनाए और इस प्रतियोगिता का विजेता बने तो उसे 50 हज़ार रुपए का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगो और स्लोगन ऐसा हो कि लोगों को प्रेरणा दे और उनके मन में शिक्षा को लेकर लगाव पैदा करे। (वार्ता)