Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 17 April 2025
webdunia

केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा बेहोश हुए, अस्पताल में भर्ती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sadanand Gowda
, रविवार, 3 जनवरी 2021 (19:50 IST)
बेंगलुरू। केंद्रीय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा रविवार को शिवमोगा से बेंगलुरू आते समय चित्रदुर्ग में निम्न रक्त शर्करा के कारण बेहोश हो गए और उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। उन्होंने बताया कि गौड़ा (67) की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज जारी है।
ALSO READ: COVID-19 in Delhi : दिल्ली में Corona संक्रमण के 424 नए मामले, 7 माह में सबसे कम
मंत्री को पहले चित्रदुर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में ‘शून्य यातायात प्रबंधन’ कर उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से यहां के एक निजी अस्पताल में लाया गया।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जेपी नड्डा बोले- विपक्षी दलों को किसी भी भारतीय चीज पर गर्व नहीं
‘शून्य यातायात प्रबंधन’ के तहत अन्य वाहनों को अस्थायी रूप से रोक कर वीवीआईपी के काफिले को गुजारा जाता है। गौड़ा राज्य भाजपा की एक बैठक में शामिल होने के बाद शिवमोगा से बेंगलुरू आ रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि चित्रदुर्ग में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का अभिवादन करने के बाद वे बेहोश हो गए। वे वहां दोपहर के भोजन के लिए एक होटल में ठहरे थे।
ALSO READ: बीफ का बिल देख भड़के टीम इंडिया के फैंस, ट्विटर पर ऐसे दी प्रतिक्रिया
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री गौड़ा को तुरंत चित्रदुर्ग के बासावेश्वर चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद वह ठीक हो गए और भाजपा नेताओं तथा परिवार के सदस्यों से फोन पर बात की। इसके बाद उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया। गौड़ा के बेटे कार्तिक ने संवाददाताओं से कहा कि निम्न रक्त शर्करा के कारण ऐसा हुआ... वे अब ठीक हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोरोना वैक्सीन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, जेपी नड्डा बोले- विपक्षी दलों को किसी भी भारतीय चीज पर गर्व नहीं