Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक की कार का एक्सीडेंट, पत्नी की मौत

हमें फॉलो करें केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक की कार का एक्सीडेंट, पत्नी की मौत
, मंगलवार, 12 जनवरी 2021 (00:05 IST)
पणजी। केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक सोमवार को कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में उनकी पत्नी और एक सहायक की मौत हो गई।
 
नाइक के साथ उनकी पत्नी विजया और सहायक यात्रा कर रहे थे। यह हादसा उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के निकट हुआ। उस समय मंत्री कर्नाटक में धर्मस्थल से गोआ लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि नाइक को इलाज के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाया जा रहा है।
 
सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोआ के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मंत्री को उचित इलाज मुहैया कराने के संबंध में बातचीत की।

रक्षा मंत्री राजनाथसिंह ने भी सावंत से 68 वर्षीय नाइक के इलाज के बारे में बात की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मंत्री की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और मंत्री के जल्द ठीक होने की कामना की है। (भाषा)
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महिलाएं प्रार्थना में गोस्पेल पढ़ सकती हैं, पादरी नहीं बन सकतीं : पोप फ्रांसिस