shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूनिटेक के प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

Advertiesment
Unitech Managing Director Arrested
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने निवेशकों से धन लेने के बावजूद एक परियोजना को कथित रूप से विकसित नहीं करने को लेकर यूनिटेक के प्रबंध निदेशक और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
 
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, आरोपी यूनिटेक के संजय चंद्रा एवं अजय चंद्रा को गुरुग्राम के एंथीया फ्लोर्स में एक परियोजना विकसित नहीं करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा, परियोजना में 91 लोगों ने 35 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। 
 
अधिकारी ने कहा, एक निचली अदालत इस मामले में जांच पर नजर रख रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि निवेशकों ने इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय का भी दरवाजा खटखटाया है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

EVM में गड़बड़ी, बटन कोई भी दबाओ, भाजपा को ही वोट!