Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे यूपी के विधायक, क्या बोले डिप्टी CM मौर्य?

Advertiesment
UP MLA in ayodhya
Ayodhya news in hindi : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के कई सदस्य नवनिर्मित राम मंदिर के दर्शन के लिए रविवार को राज्य की राजधानी लखनऊ से अयोध्या पहुंचे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह जानकारी दी।
 
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं को छोड़कर अधिकतर विधायकों ने अयोध्या जाने पर सहमति दी थी। मौर्य ने स्पष्ट रूप से समाजवादी पार्टी का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्य अयोध्या रवाना हो गए हैं। यदि कोई नहीं जा रहा है, तो वह समाप्तवादी पार्टी है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने नवनिर्मित मंदिर में राम लला के दर्शन के लिए दोनों सदनों के सदस्यों को अयोध्या में आमंत्रित किया था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह निमंत्रण अस्वीकार कर दिया था।
 
इस बीच, सरकार ने एक बयान में बताया कि आदित्यनाथ सीधे अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचेंगे जिसके बाद वह राम लला के दर्शन के लिए अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ मंदिर जाएंगे।
 
मौर्य ने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों और विधानमंडल के सदस्यों को लेकर 10 बसें सुबह करीब 9 बजे अयोध्या रवाना हुईं। बयान में बताया गया है कि परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के दौरे की व्यवस्था की गई है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

योगी सरकार के 7 साल, 25 करोड़ की आबादी वाले यूपी में नहीं हुआ एक भी दंगा