Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

ट्विटर पर ट्रेंड हुई CO अर्चना सिंह, प्रियंका ने लगाया था गला दबाकर रोकने का आरोप

हमें फॉलो करें ट्विटर पर ट्रेंड हुई CO अर्चना सिंह, प्रियंका ने लगाया था गला दबाकर रोकने का आरोप
, रविवार, 29 दिसंबर 2019 (09:55 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश पुलिस में CO अर्चना सिंह आज ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रेंड कर रही हैं। अर्चना पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गला दबाकर रोकने का आरोप लगाया था।
भाजपा नेता शलभमणि त्रिपाठी ने ट्वीट कर कहा, 'कल मेरठ के SP को सैल्यूट था, आज सैल्यूट है CO अर्चना सिंह को, बेहद साधारण परिवार से होकर भी अपनी मेहनत से CO बनीं अर्चना भाई की मौत की खबर पाकर भी प्रियंका की सुरक्षा करती रहीं, बदले में मिली कांग्रेसियों की बदसलूकी और प्रियंका वाड्रा के झूठे आरोप, इन आरोपों से वे बेहद आहत हैं।'  
 
webdunia
ट्वीटर पर आई स्टैंड विथ अर्चना सिंह ट्रेंड कर रहा है। साथ में उनका एक पत्र भी वायरल हो रहा है जो उन्होंने अपर पुलिस अधिक्षक प्रोटोकॉल लखनऊ को लिखा है। इसमें उन्होंने इस बात का खंडन किया है कि प्रियंका का गला नहीं दबाया गया और न ही उन्हें पकड़ा या गिराया गया।  
 
webdunia
उधर कांग्रेस ने लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पुलिस द्वारा ‘धक्कामुक्की’ किए जाने और राज्य में गुंडाराज होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।
 
गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कथित तौर पर पुलिस के रोकने पर नए नागरिकता कानून के खिलाफ हाल में हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी के घर पैदल ही पहुंच गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपी पुलिस ने मारपीट कर मेरा गला दबाकर मुझे रोकने का प्रयास किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NRC पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, क्या हम चाहते हैं कि देश धर्मशाला बन जाए