Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रचंड जीत के बाद बोले CM योगी- UP चुनाव पर पूरे देश की निगाह थी, नतीजों से पहले फैलाया गया भ्रम : Live Commentary

हमें फॉलो करें प्रचंड जीत के बाद बोले CM योगी- UP चुनाव पर पूरे देश की निगाह थी, नतीजों से पहले फैलाया गया भ्रम : Live   Commentary
, गुरुवार, 10 मार्च 2022 (18:05 IST)
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के परिणाम (Assembly Election Result 2022) आज घोषित हो रहे हैं। पांचों राज्यों में मतगणना शुरू हो चुकी है और हम बता रहे हैं आपको पल-पल का हाल... 

4 राज्यों में मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया।

यूपी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद लखनऊ में पार्टी दफ्तर पहुंचे सीएम योगी ने कहा- 
जनता ने विकास को जिताया है।
पीएम मोदी के विकास को जनता ने आशीर्वाद दिया है।
प्रचंड बहुमत देने के लिए जनता का आभार। 
यूपी चुनाव पर पूरी देश की निगाह थी।
नतीजों से पहले भ्रम फैलाया गया। 


-1 लाख 79 हज़ार वोटों से चुनाव जीते पंकज सिंह। तोड़ा अजित पवार का एक लाख 65 हजार का रिकॉर्ड।
-उत्तरप्रदेश की गोरखपुर सदर सीट से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 लाख 2000 वोटों से जीत हासिल की है।
-चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से भी चुनाव हारे।
-मृगांका सिंह कैराना से चुनाव हारीं। 
 
-उत्तराखंड की खटीमा सीट से पुष्‍कर सिंह धामी हारे।
-राहुल गांधी ने हार स्वीकार की। कहा- जो जीते उन्हें बधाई।
-यूपी की फाजिल नगर सीट से समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य बड़े अंतर से चुनाव हारे। चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए थे। 
-सिराथू सीट से भाजपा के डिप्टी सीएम सपा समर्थित उम्मीदवार 
-पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, जनादेश को हम पूरी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। 
-पंजाब की अमृतसर पूर्व सीट से नवजोत सिंह सिद्धू 6 हजार 750 वोटों से चुनाव हारे। 
-अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद चुनाव हारीं
-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 7 साल में सिस्टम को बदला।
-पंजाब की जनता ने बताया कि मैं आतंकवादी नहीं हूं।
-केजरीवाल ने कहा कि हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां कोई भूखा नहीं सोऊंगा।
-हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां से बच्चों को शिक्षा के लिए यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा। सारी दुनिया के बच्चे हमारे यहां पढ़ने आएंगे।
-सारे किसान, मजदूर आम आदमी पार्टी में शामिल हो।
-केजरीवाल ने कहा कि सिद्धू को आम कार्यकर्ता ने हराया।
-दिल्ली और पंजाब के बाद अब पूरे देश में होगा इंकलाब।
webdunia
-मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी चुनाव हारे।
-अमृतसर पूर्व सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्‍धू हारे। उन्हें आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर ने पराजित किया। सिद्धू ने चुनाव में हार के बाद पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। 
-उत्तर प्रदेश के रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है इसको देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जश्न मना रहे हैं। यूपी के अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी भाजपा समर्थक जश्न मना रहे हैं। भाजपा को यूपी में निर्णायक बढ़त मिल गई है। 
-सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अब भी उम्मीदें नहीं छोड़ी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को 60 सीटों का नुकसान हो रहा है और इसका फायदा सपा को मिला है। सपा को 80 सीटों का फायदा हो रहा है और इसीलिए वह अभी भी पॉजिटिव सोच बनाए हुए है। सपा ने ट्वीट किया कि 100 सीटों पर वोटों का अंतर 500 वोटों का है इसलिए कार्यकर्ता और नेता अलर्ट रहें।
-4 राज्यों में बीजेपी के पक्ष में नतीजे आए हैं, केवल पंजाब में AAP रुझान लेते हुए नज़र आ रही है और इसका कारण ये है कि AAP ने दिल्ली के गली-गली में शराब बेची है, जिसे पंजाब के लोगों ने सराहा है क्योंकि पंजाब में नशे का कारोबार बहुत ज़्यादा है।
webdunia
-रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- जनता ने विकास और शांति व्यवस्था के लिए वोट दिया है। उत्तर प्रदेश में 30 साल बाद पहली बार लगातार किसी एक पार्टी की सरकार दूसरी बार बनने जा रही है। हमें उम्मीद है कि जब तक गिनती खत्म होगी तब तक हम 300 से ज़्यादा सीटें जीतेंगे।

-मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हेनिगांग सीट पर 17 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज की।
-उत्तराखंड में पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत लालकुआं सीट से चुनाव हारे। 
-मथुरा से लोकसभा सांसद और जानी-मानी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की भारी बढ़त पर कहा कि योगी जी ने महिलाओं को सुरक्षा दी थी और इसका बहुत असर हुआ है। हेमा मालिनी ने कहा कि विकास के काम भी बहुत हुए हैं।
-अरविन्द केजरीवाल ने कहा- गोवा में AAP ने दो सीटें जीती हैं। यह गोवा में ईमानदार राजनीति की शुरुआत है। 
-कांग्रेस नेता माइकल लोबो ने कहा- हम सिर्फ 12 सीट जीते हैं, हमें हार स्वीकार करना होगा..ये निर्णय गोवा की जनता का है। हम विपक्ष के रूप में मज़बूती से कार्य करेंगे। 
-केन्द्रीय मंत्री गिरि‍राज सिंह ने कहा कि PM की राष्ट्रीय अवतारित सोच का ये परिणाम है। कांग्रेस ने जातिवाद को महत्व दिया और PM ने राष्ट्रवाद-विकासवाद को। PM आज की तारीख़ में भारत के अवतारित पुरूष हैं जो भारत को विश्वगुरु बना रहे हैं। नामुमकिन को मुमकिन करना ये एक अवतारित पुरुष ही कर सकता है।
-चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भदौड़ विधानसभा में 22,843 वोटों से और चमकौर साहिब विधानसभा में 2671 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
-उत्तर प्रदेश की सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं।
 
-पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल हारे। 
-केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज जनता ने एक ऐतिहासिक विजय भाजपा को दी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और भारत के साथ अन्य राज्यों में जहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार है वहां जनता की प्रगति, विकास और विश्वास पर पूर्ण रूप से खड़ी हुई है।
-आप नेता अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि इस इंकलाब के लिए पंजाब के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।
-पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा- 'जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है...पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें...आम आदमी पार्टी को बधाई!'
-भारतीय जनता पार्टी के नेता गोवा में सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए आज गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात करेंगे।
-छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्‍यमंत्री रमणसिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में योगी जी ने कानून व्यवस्था को सुधारा, माफिया राज को समाप्त किया, महिलाओं को सुरक्षा का माहौल दिया। इसका परिणाम है कि पूरे उप्र में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है।
-भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए  पटना में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने होली खेलकर जश्न मनाया। 
-सिराथू सीट से भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। यहां सपा समर्थित पल्लवी पटेल चुनाव लड़ रही हैं। 
-दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जश्न। पंजाब में आप ने बड़ी जीत हासिल की है। 
-AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा कि हमने तो पंजाबियों को कहा था कि झाड़ू चला दो, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया।
-आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा- बाबा साहब, भगत सिंह का सपना आज पूरा हुआ है। ये रास्ता अब धीरे-धीरे अब पूरे देश में जाएगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की नहीं आम आदमी की जीत हुई है।
-दिवंगत मुख्‍यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने कहा- मैं अपनी लड़ाई से संतुष्ट हूं लेकिन नतिजों से थोड़ा हताश हूं।  पणजी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार हैं उत्पल।
-उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने कहा कि यह परिणाम उम्मीद के मुताबिक है। उत्तराखंड के लोगों को हमारा काम दिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पुष्कर सिंह धामी जी और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिलकर काम किया है। मैं जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं।
 
-रुझानों में 4 राज्यों में भाजपा को बहुमत, पंजाब में AAP, कांग्रेस मुकाबले में कहीं नहीं 
-पंजाब के दिग्गज नेता अपनी सीटों पर पिछड़ते नजर आ रहे हैं। इनमें CM चरणजीत चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और प्रकाश सिंह बादल शामिल हैं।
-वाराणसी में भी जीत का जश्न, फूलों से खेली गई होली। 
-उत्तर प्रदेश में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा। 265 सीटों पर बढ़त।
-उत्तराखंड में भी भाजपा को बहुमत। 45 सीटों पर आगे। 
-पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त। बहुमत का आंकड़ा किया पार। 89 सीटों पर चल रही है आगे। 
-गोवा में भाजपा को बढ़त। 17 सीटों पर आगे। 
-मणिपुर में भाजपा को बढ़त। 25 सीटों पर आगे। 

-यूपी भाजपा मुख्‍यालय में शंख और डमरू बजे। कार्यकर्ताओं ने लगाए योगी और मोदी के समर्थन में नारे। 
-यूपी के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में भाजपा का जीतना पहले से ही तय था।
-कैराना सीट पर भाजपा की मृगांका सिंह ने बढ़त बनाई। सपा नाहिद हसन पीछे हुई। 
-सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि यूपी में चुनावी जीत के बाद भाजपा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कद बढ़ सकता है। 
-पंजाब में आप नेता भगवंत मान के घर के बाहर जश्न मनाना शुरू हुआ। 

-रुझानों के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्‍वीट कर कहा- इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का, वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का। मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद! ‘लोकतंत्र के सिपाही’ जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें!
-वहीं, यूपी ‍के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्‍वीट कर कहा- नई हवा है। सपा सफ़ा है। बेवजह अखिलेश ख़फ़ा हैं!

-अमृतसर ईस्ट सीट से नवजोत सिंह सिद्धू पीछे चल रहे हैं।
-गोवा की पणजी सीट पर निर्दलीय उत्पल पर्रिकर आगे चल रहे हैं। उत्पल दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे हैं। 
-यूपी की मऊ सीट पर बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्दुल्ला अंसारी पीछे चल रहे हैं। 
-सिराथू सीट पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पीछे चल रहे हैं। यहां पल्लवी पटेल पीछे चल रहे हैं। 
-संगीत सोम सरधना सीट पर 1000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-देवरिया सीट पर भाजपा के शलभमणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं। 
-खटीमा से उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीछे चल रहे हैं। 
-यूपी में योगी का 'बुलडोजर' चला, पंजाब में केजरीवाल का 'झाड़ू'
-पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरण‍जीत सिंह चन्नी दोनों सीट (चमकौर साहब और भदौड़) से पीछे चल रहे हैं।

-यूपी की मऊ सीट से बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे पीछे चल रहे हैं। 
-गोरखपुर शहर सीट से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-पंजाब में धुरी सीट से भगवंत मान आगे चल रहे हैं। 
-लंबी सीट से शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल पीछे चल रहे हैं। 
-गोवा में पणजी सीट से उत्पल पर्रिकर आगे चल रहे हैं। 

-उत्तराखंड में टिहरी की देवप्रयाग सीट से भाजपा के प्रसाद नैथानी आगे।
-घनसाली सीट पर भाजपा को बढ़त।
-मसूरी सीट पर भाजपा के गणेश जोशी आगे। 
-पुरौला सीट से भाजपा के दुर्गेश लाल आगे चल रहे हैं। 
-लक्सर सीट से बसपा के शहजाद आगे। 

-यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्‍वीट कर कहा- गुंडागर्दी हारी, जनता जीत रही है। 
-अखिलेश यादव करहल सीट से आगे चल रहे हैं। 
-यूपी की फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य पीछे।
-भाजपा के मंत्री सिद्धार्थसिंह पीछे हुए। 
-सुभासपा के नेता ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से पीछे चल रहे हैं। 
-आगरा ग्रामीण से भाजपा की बेबीरानी मौर्य आगे चल रही हैं। मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं। 
-वाराणसी की पिंडरा सीट से कांग्रेस नेता अजय राय पीछे चल रहे हैं। 
-बस्ती सदर से भाजपा के दयाराम चौधरी आगे।
-लखनऊ कैंट से ब्रजेशशुक्ला आगे चल रहे हैं। 
-कैराना से भाजपा की मृगांका सिंह पीछे चल रही हैं। यहां सपा के नाहिद हसद बढ़त बनाए हुए हैं।
-भाजपा छोड़ सपा में आए स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिल नगर सीट से आगे चल रहे हैं। 
-कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू पीछे चल रहे हैं। 
-इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह आगे चल रहे हैं। 
-पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
-प्रतापगढ़ जिले की कुंडा सीट पर जनसत्ता पार्टी के राजा भैया आगे चल रहे हैं। 
-बाहुबली धनंजय सिंह आगे चल रहे हैं। 
-गोरखपुर के पिपराइच से भाजपा के महेंद्र पाल सिंह आगे। 
-पडरौना सीट से भाजपा के जायसवाल आगे चल रहे हैं। 
-वाराणसी कैंट से सौरव श्रीवास्तव आगे। 
-जसवंतनगर सीट से शिवपाल यादव पीछे चल रहे हैं। 
-आगरा की बाह सीट से भाजपा की पक्षालिका सिंह आगे चल रही हैंह। 
-भाजपा के संगीत सोम सरधना सीट से आगे चल रहे हैं। 
-यूपी में कांटे का मुकाबला। भाजपा 30 और सपा 20 सीटों पर आगे चल रही है। 
-प्रतापगढ़ सदर से कृष्णा पटेल आगे चल रही हैं। 
-भाजपा की अदिति सिंह रायबरेली सदर सीट से आगे चल रही हैं। 
-उत्तराखंड में भाजपा 10 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।

-यूपी के फिरोजाबाद में भाजपा आगे। यूपी में भाजपा 4 और सपा 1 सीटों पर आगे।
-उत्तराखंड से पहला रुझान भाजपा के पक्ष में। 
-पंजाब एक सीट पर कांग्रेस आगे। 
 
-5 राज्यों में वोटों की गिनती शुरू। कुछ ही देर में मिलने लगेंगे रुझान।
-सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है।
 
-गोवा में कांग्रेस ने मांगा राज्यपाल से वक्त।
-मतगणना से पहले आप नेता भगवंत मान ने संगरूर के गुरुद्वारा गुरसागर मस्ताना साहिब में अरदास की।

-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। इनमें 560 महिलाएं हैं।
-कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी 75 जिलों में 403 विधान सभा सीटों की गिनती 84 केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी।
-सबसे पहले पोस्टल बैलट व सर्विस मतों की गणना होगी। इसके बाद ठीक 8:30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू होगी।
-शुरुआती रुझान सुबह नौ बजे से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर तक पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गोवा में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रहा : संजय राउत