Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्या यह सच है? यूपीए के कार्यकाल में ज्यादा पकड़ा गया कालाधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्या यह सच है? यूपीए के कार्यकाल में ज्यादा पकड़ा गया कालाधन
, गुरुवार, 16 मार्च 2017 (18:36 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम 2 वर्षों में मोदी सरकार से अधिक कालाधन पकड़ा था, लेकिन मौजूदा सरकार ने अपनी सफलता का अधिक प्रचार कर लोगों में यह संदेश दिया कि कालेधन की रोकथाम को लेकर उसने ज्यादा कार्रवाई की है। 
कांग्रेस के जयराम रमेश ने सदन में बजट पर पहले से जारी चर्चा के दौरान यह बात कही। उन्होंने मोदी सरकार की इस बात के लिए भी तीखी आलोचना की कि उच्चतम न्यायालय के 3-3 आदेशों के बावजूद आधार को मिड डे मील और छात्रवृति समेत सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं में अनिवार्य बना रही है। 
 
रमेश ने कहा कि मोदी सरकार ने 26 मई 2014 से 8 नवंबर 2016 तक 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए का कालाधन पकड़ा जबकि कांग्रस ने अपने अंतिम 2 वर्षों में 1 लाख 31 हजार करोड़ रुपए कालाधन पकड़ा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तत्कालीन वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने 28 नवंबर 2014 को संसद में दिए गए 1 लिखित जवाब में यह जानकारी खुद दी थी कि पिछले 2 साल में इतना कालाधन पकड़ा गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या आपको पता है सचिन तेंदुलकर की यह उप‍लब्धि