Publish Date: Thu, 30 Jun 2016 (16:11 IST)
Updated Date: Thu, 30 Jun 2016 (16:13 IST)
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आरक्षी सूची के 172 उम्मीदवारों में से 86 की सिविल सेवाओं के लिए संस्तुति की है।
आयोग ने वर्ष 2015 की सिविल सेवा परीक्षा के लिए कुल 1078 उम्मीदवारों को आईएएस, आईएफएस, आईपीएस पदों पर और अन्य केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए मेधाक्रम से उत्तीर्ण घोषित किया था। इस परीक्षा का परिणाम पिछले महीने घोषित हुआ था। वैसे कुल रिक्तियां 1164 थीं। प्रतीक्षा सूची में 172 उम्मीदवार थे।
आयोग ने अब 86 को सिविल सेवा परीक्षा, 2015 के आधार पर बाकी पदों को भरने के लिए संस्तुत किया है। उनमें 69 सामान्य एवं 17 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) एवं अन्य सवोओं के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए यूपीएससी हर साल तीन स्तरों- प्राथमिक, मुख्य एवं साक्षात्कार पर सिविल सेवा परीक्षाएं आयोजित करता है। (भाषा)