sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उड़ी, नौगाम सेक्टर में सेना ने शुरू किया 'तलाशी अभियान'

Advertiesment
हमें फॉलो करें National news
, बुधवार, 21 सितम्बर 2016 (18:51 IST)
उड़ी। कश्मीर में नियंत्रण रेखा के निकट घुसपैठरोधी अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, साथ ही सेना ने नौगाम और उड़ी सेक्टरों में घुसपैठ करने के असफल कोशिश में मारे गए आतंकवादियों का शव बरामद करने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है।
सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि उरी और नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट अभियान जारी है। कश्मीर के 2 सेक्टरों में घुसपैठ की 2 कोशिशों को सेना ने नाकाम कर दिया था और इस घटना में मंगलवार को 1 जवान शहीद हो गया था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नियंत्रण रेखा से करीब 300 मीटर की दूरी पर आतंकवादियों के शवों को देखा गया है। वहां पर हताहत हुए किसी आतंकवादी की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में एक अभियान शुरू किया गया है।
 
सू़त्रों ने बताया कि करीब 15 आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा से सीमा पार प्रवेश करने का प्रयास किया था तथा आतंकवादियों के शवों को हासिल करना आसान नहीं है, क्योंकि ऐसा करने में दुश्मन की गोलीबारी की चपेट में जवानों के आने की आशंका है और इन इलाकों में मारे गए आतंकवादियों के शव हासिल करने की बहुत कम संभावना है। 
 
सूत्रों ने बताया कि घने जंगलों वाले दोनों इलाकों में एक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उड़ी में सेना के शिविर पर जैश-ए-मोहम्मद के 4 आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के कुछ दिनों के बाद घुसपैठ की यह कोशिश हुई थी। उड़ी हमले में 18 जवान शहीद हुए थे।
 
उड़ी हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्ष विराम का उल्लंघन और आतंकवादियों को कवर देने के लिए भारतीय चौकियों पर गोलीबारी के साथ नियंत्रण रेखा पर उड़ी और नौगाम सेक्टरों में सीमा पार से आतंकवादियों ने घुसपैठ का एक बार फिर दुस्साहस किया।
 
सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चलाए गए अभियान के दौरान मारे गए आतंकवादियों की संख्या बताने से परहेज किया, क्योंकि अभियान अभी भी जारी है तथा बताया कि आतंकवादियों की संख्या के बारे में किसी तरह की पुष्टि शवों को प्राप्त करने के बाद ही की जा सकती है, क्योंकि इलाके की स्थिति को देखते हुए इसकी अब कम संभावना है।
 
पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था और सीमा पार से नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी शुरू की थी। ऐसी खबरें सामने आई हैं जिसमें बताया गया है कि भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कराने के प्रयास के वास्ते पाकिस्तान ने आतंकवादियों को कवर देने के लिए गोलीबारी की थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

स्पेन फुटबॉल प्रमुख की भतीजी की हत्या