Publish Date: Sun, 21 Aug 2016 (08:41 IST)
Updated Date: Sun, 21 Aug 2016 (08:43 IST)
नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर के रूप में उर्जित पटेल की नियुक्ति को लेकर केन्द्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने आज कहा कि पटेल भी अपने पूर्वाधिकारी रघुराम राजन की श्रेणी के हैं जिन्हें सरकार ने दूसरा कार्यकाल नहीं दिया।
कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट में कहा कि अगर प्रतिष्ठान को रघुराम राजन की विदेशी पहचान से घृणा है तो उर्जित पटेल भी उसी श्रेणी के हैं।
कांग्रेस नेता परोक्ष रूप से पटेल के केन्या में जन्मे होने तथा भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा राजन पर आरबीआई गर्वनर होने के बावजूद उनके अमेरिकी ग्रीन कार्ड धारक होने को लेकर बार बार निशाना साधने का जिक्र कर रहे थे। (वार्ता)