Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वैष्णोदेवी मार्ग पर भूस्खलन, एक की मौत, 8 घायल

Advertiesment
Vaishno Devi tour
जम्मू। जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पहाड़ियों में माता वैष्णोदेवी मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए। मंदिर की ओर जाने वाले हिमकोटि मार्ग पर देवी द्वार के नजदीक पैदल मार्ग पर दोपहर करीब 12.15 बजे भूस्खलन हुआ।
 
श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजीत साहू ने बताया कि मंदिर की ओर जाने वाले हिमकोटि मार्ग पर देवी द्वार के नजदीक पैदल मार्ग पर दोपहर करीब 12.15 बजे भूस्खलन हुआ।
 
अधिकारी ने बताया कि मृत महिला की पहचान हरियाणा के रेवाड़ी जिले की निवासी 32 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। अर्धकुंवारी डिस्पेंसरी से शव को सीएचसी कटरा ले जाया गया है। साहू ने बताया कि हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।
 
सीईओ ने कहा, मलबा हटाए जाने और आगे भूस्खलन का आकलन करने तक तीर्थयात्रियों के लिए हिमकोटि मार्ग को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा, पीड़ित के पैतृक स्थान पर शव को भेजने के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। तीन लाख रुपए का बीमा मृतक के परिजन को दिया जा रहा है। हर रोज 40 से 45 हजार से अधिक श्रद्धालु माता वैष्णोदेवी के दर्शन करते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तीसरा वनडे : भारत-विंडीज मैच का ताजा हाल