Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान, यूपी के रायबरेली में बनेंगे वंदे भारत के कोच

हमें फॉलो करें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान, यूपी के रायबरेली में बनेंगे वंदे भारत के कोच
, रविवार, 6 नवंबर 2022 (00:10 IST)
रायबरेली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को आधुनिक रेल कोच फैक्टरी रायबरेली (आरेडिका) का दौरा किया और कहा कि अगले साल से यहां वंदे भारत ट्रेन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
 
इस दौरान आरेडिका के महाप्रबंधक एसएस कलसी ने उनको आरेडिका में विभिन्न प्रकार के कोचों के निर्माण एवं प्रौद्योगिकी के बारे में बताया।
 
इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने यहां बनाए जा रहे डिब्बों की तकनीक, डिजाइन और गुणवत्ता की प्रशंसा की और कहा कि वंदे भारत रैक का निर्माण अगले साल अप्रैल से बड़े पैमाने पर मॉडर्न कोच फैक्ट्री रायबरेली में शुरू होगा।
 
उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने और रेलवे के विकास में मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री अहम भूमिका निभाएगी। भविष्य में यह (मॉडर्न कोच फैक्टरी) यूरोपीय देशों को भी कोचों का निर्यात करेगी।
 
कारखाने के दौरे के दौरान मंत्री ने यहां बन रहे वंदे भारत ट्रेन सेट और मोटर कोच के निर्माण व संरचना का निरीक्षण किया ताकि नियमित उत्पादन शुरू किया जा सके।
 
कोच फैक्टरी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरएन तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार वंदे भारत रैक के उत्पादन के लिए रेल कोच फैक्टरी को पहले ही 150 करोड़ रुपए दे चुकी है। भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डॉ. अनाहिता की ड्राइविंग को साइरस मिस्त्री की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया, FIR