Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीर में हिंसा स्वीकार्य नहीं है : वेंकैया नायडू

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vankaiah Naidu
नई दिल्ली , रविवार, 10 जुलाई 2016 (16:50 IST)
नई दिल्ली। कश्मीर में हिज्बुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद किए जा रहे प्रदर्शन का एक तबके द्वारा समर्थन किए जाने पर सवाल करते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि सरकार आतंकवाद और हिंसा को बर्दाशत नहीं करेगी।
 
नायडू ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और इस पर कोई चर्चा और बातचीत नहीं होगी।
 
उन्होंने कहा कि हम वाकई हैरत में हैं कि कुछ लोग तथाकथित प्रदर्शनकारियों का समर्थन कर रहे हैं जिनको आतंकवादियों से हमदर्दी है। वह हिज़्बुल मुजाहिदीन का एक कमांडर है, कैसे कोई भारतीय ऐसे लोगों से हमदर्दी रख सकता है? केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कश्मीर में संकट तुरंत का घटनाक्रम नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दा बहुत लंबे वक्त से है। हमें इसका दीर्घकालिक समाधान तलाशना है और आतंकवाद तथा हिंसा किसी भी रूप में और कोई भी करे स्वीकार्य नहीं है। 
 
नायडू ने कहा कि जहां तक सरकार का संबंध है, हम बहुत स्पष्ट हैं कि सरकार ऐसी कोई भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी, लेकिन आपके पास इतने पुराने मुद्दे का एक रात में या तैयार समाधान नहीं हो सकता है। सरकार इससे निपटने की कोशिश कर रही है। 
 
उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतांत्रिक तरीके ही अपनाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेटली बोले, कम हुआ विदेशों में रखा भारतीयों का कालाधन