Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बिफरी उमा भारती, बताया कांग्रेस की घिनौनी मानसिकता

हमें फॉलो करें वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर बिफरी उमा भारती, बताया कांग्रेस की घिनौनी मानसिकता
webdunia

विकास सिंह

, शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (15:00 IST)
देश की सियासत में एक बार फिर वीर सावरकर पर सियासी संग्राम छिड़ गया है। भोपाल में कांग्रेस सेवादल की बैठक में वीर सावरकर के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी किताब बांटे जाने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने किताब में लिखी सारी बातों को झूठा बताते हुए कहा कि कांग्रेस की महापुरुषों का अपमान करने की आदत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपना दिमागी संतुलन खो दिया है और उसको मानसिक इलाज की जरूरत है। उन्होंने किताब बांटे जाने को कांग्रेस की घिनौनी मानसिकता करार दिया है। 
webdunia
उमा भारती ने महाराष्ट्र में शिवसेना- कांग्रेस का गठबंधन सरकार पर तंज करते हुए कहा कि अब देखना होगा कि उद्धव ठाकरे अब भी कांग्रेस के साथ है या कांग्रेस को धक्का मारकर निकालेंगे। गौरतलब है कि शिवेसना  वीर सावरकर को देशभक्त बातते हुए लंबे समय से उनको भारत रत्न दिए जाने की मांग करती हुई आ रही है। वही पूरा विवाद सामने आने के बाद शिवेसना प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने कहा कि वीर सावरकर एख महान इंसान थे और वे हमेशा ही महान रहेंगे। एक खास वर्ग उनके खिलाफ बोल रहा है और वे चाहें जो भी हों लेकिन यह दिखाता है कि उनके दिमाग में कितनी गंदगी भरी है। 
 
साध्वी प्रज्ञा ने भी बोला हमला – वहीं वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस की चाल बताया है। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने वीर सावरकर को देशभक्त बताते हुए लिखा कि यह कांग्रेस की चाल है जब देश की जनता खड़ी होती है तो कांग्रेस उन्हें रोकने की पूरी चाल चलती है। क्रांतिवीरों शहीदों का अपमान करके देश को भ्रमित करती है और सच्चाई जानने से रोकने का कुत्सित प्रयास कर रही है। देश सब समझ रहा है देश के शहीदों को नमन।   
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ठेका आवंटन को लेकर नोएडा SSP का वीडियो वायरल, डीजीपी ने मांगी सफाई