Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उपराष्‍ट्रपति चुनाव: गोपालकृष्ण गांधी को आप का समर्थन

Advertiesment
हमें फॉलो करें उपराष्‍ट्रपति चुनाव: गोपालकृष्ण गांधी को आप का समर्थन
नई दिल्ली , बुधवार, 2 अगस्त 2017 (08:30 IST)
नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी उप राष्ट्रपति चुनावों में विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी का समर्थन करेगी। गांधी के लिए आप का यह समर्थन उनके अरविंद केजरीवाल से यहां मुलाकात करने के कुछ घंटों बाद आया।
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि आप उप राष्ट्रपति के लिए गोपालकृष्ण गांधी का समर्थन करेगी। आम आदमी पार्टी के लोकसभा में चार सांसद हैं जिनमें से दो ने पार्टी के खिलाफ बगावत कर रखी है। देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए पांच अगस्त को चुनाव होने हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रेन के एसी डिब्बों में अब नहीं मिलेंगे कंबल