Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शादी में आया वीडियोग्राफर दुल्‍हे की बहन को लेकर फरार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Videographer who came to the wedding absconds with the groom sister
, मंगलवार, 12 मार्च 2024 (17:48 IST)
Videographer absconds with the groom's sister : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीब वाकया सामने आया है। यहां शादी में वीडियो बनाने आया वीडियोग्राफर दुल्‍हे की बहन को लेकर फरार हो गया।

घटना के सामने आने के बाद लड़की के पिता ने अहियापुर थाने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि 4 मार्च को उनकी बेटी घर से बाजार के लिए निकली थी। इसके बाद से घर नहीं लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्‍या है पूरा मामला : दरअसल, 4 मार्च को गांव के एक लड़के की शादी थी। बारात दूसरे गांव जाने वाली थी। शादी के कार्यक्रम को कवर करने के लिए दूल्हे के जीजा ने गांव के ही वीडियोग्राफर को बुलवाया था। इस बीच दूल्हे की बहन बाजार जाने की बात कहकर शाम को घर से निकल गई। देर रात तक भी जब वो घर नहीं लौटी, तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। दो दिनों तक लड़की का कोई पता नहीं चला। इस बीच दूल्हे के जीजा को किसी ने बताया कि उसके गांव का ही वीडियोग्राफर उसकी साली को भगा ले गया है। तब से घरवाले लड़की को ढूंढ़ने में जुटे हुए हैं।

मामला दर्ज : मामला चंदवारा घाट के दामोदरपुर इलाके का है. पीड़ित पिता कहना है कि उन्हें आसपास के लोगों ने बताया कि बेटे की शादी आया वीडियोग्राफर उनकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Edited by Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Hariyana Politics Live : नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, खट्टर की मौजूदगी में ली शपथ