raksha bandhan

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुणे के दौंड में भड़की हिंसा, धर्मस्थल पर पथराव, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

Advertiesment
हमें फॉलो करें Violence broke out in Daund Pune

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 1 अगस्त 2025 (16:37 IST)
Violence broke out in Daund: पुणे में दौंड़ के यवत में एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हिंसा भड़क गई। विवाद के बाद कुछ लोगों ने यवत में एक धर्मस्थल पर पथराव किया और झंडा लगा दिया। इस बीच, पुलिस ने विवादित पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल यवत में हालात नियंत्रण में हैं। 
 
क्यों भड़की हिंसा : दो समुदायों में हुई झड़प के बाद यवत में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि 26 जुलाई को शिवाजी की प्रतिमा से छेड़छाड़ किए जाने के बाद गुरुवार को भाजपा का प्रदर्शन किया था। इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव था।  प्रतिमा के अपमान की घटना के बाद एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी, जिसने तनाव को और बढ़ा दिया।
 
क्या कहा पुलिस ने : इन घटनाओं के विरोध में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। शुक्रवार की सुबह भीड़ हिंसक हो गई। आरोप है कि उन्होंने बाजार बंद कराया और धार्मिक स्थलों पर हमला किया। कुछ दुकानों व वाहनों में आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक यवत गांव में दोपहर करीब 12 बजे के बीच पुलिस को जानकारी मिली कि एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टेटस डाला है।

इसके बाद युवक को थाने लाया गया। कुछ गांववाले भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए गांव के प्रतिनिधियों के साथ बैठक शुरू की, लेकिन तब तक यह मैसेज वायरल हो गया। हालांकि किसी को चोटें नहीं आई हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मालेगांव जांच में भागवत को फंसाने की थी कांग्रेस की साजिश, चिदंबरम से हो पूछताछ