Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आदेश गुप्ता को भारी पड़ी MCD चुनाव में हार, वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा की कमान

Advertiesment
virendra sachdeva
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजपा की हार की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने गुप्ता को इस्तीफा स्वीकार कर लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि आदेश गुप्ता के इस्तीफे को पार्टी प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने स्वीकार कर लिया है और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

सचदेवा की संगठन पर अच्छी पकड़ है। वे मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष और फिर पार्टी उपाध्यक्ष तक कई पदों पर काम कर चुके हैं।
 
उल्लेखनीय है कि गत 4 दिसंबर को हुए दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर हुए चुनाव में 15 साल से सत्तारूढ भाजपा 103 सीटों के साथ बहुमत से दूर रह गई जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 135 से अधिक सीटें जीतने में कामयाब रही।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वरिष्‍ठ नेता मोइली ने बताया, गुजरात में क्यों हारी कांग्रेस?