Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, सीपी जोशी को राजस्थान की कमान

हमें फॉलो करें वीरेंद्र सचदेवा बने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, सीपी जोशी को राजस्थान की कमान
, गुरुवार, 23 मार्च 2023 (12:57 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सचदेवा को पिछले साल दिसंबर में दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। पार्टी ने चितौड़गढ़ से सांसद चंद्र प्रकाश जोशी (सीपी जोशी) को भाजपा की राजस्थान इकाई का अध्यक्ष बनाया है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने इन नियुक्तियों को हरी झंडी दी है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
 
भाजपा ने ट्वीट कर कहा, बिहार विधान परिषद के सदस्य और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी को पार्टी की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। ओडिशा के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता मनमोहन सामल को प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट चौधरी बिहार के दिग्गज नेता रहे शकुनी चौधरी के पुत्र है। शकुनी चौधरी सात बार विधायक रहे हैं। वह बिहार भाजपा अध्यक्ष के रूप में संजय जायसवाल की जगह लेंगे।
 
सम्राट चौधरी बिहार भाजपा के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। वह 1999 में कृषि मंत्री और 2014 में शहरी विकास और आवास विभाग के मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
 
सीपी जोशी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की और दूसरी बार संसद पहुंचे। वह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सतीश पूनिया की जगह लेंगे।
 
मनमोहन सामल ओडिशा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में समीर मोहंती का स्थान लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मोहंती का तीन साल का कार्यकाल इसी साल जनवरी में समाप्त हुआ था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राहुल गांधी ने कोर्ट में क्या-क्या कहा, क्यों मिली 2 साल की सजा?