Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जैन मुनि पर विवादित ट्वीट मामले में केस दर्ज

हमें फॉलो करें जैन मुनि पर विवादित ट्वीट मामले में केस दर्ज
, सोमवार, 29 अगस्त 2016 (08:38 IST)
नई दिल्ली। ट्विटर द्वारा जैन मुनि पर टिप्पणी करने के बाद मशहूर सिंगर और म्यूजिशियन विशाल ददलानी मुश्किल में पड़ गए हैं और विवादों में घिरे गायक विशाल ने राजनीति से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। 
वहीं, जैन समाज के एक सदस्य ने दिल्ली के शाहदरा थाने में ददलानी और पूनावाला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। व्यक्ति ने ददलानी और पूनावाला पर जैन मुनि तरुण सागर के अपमान का आरोप लगाया है।  
 
इसका एलान उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर किया है। उन्होंने बीती रात ट्वीट किया कि मैं काफी बुरा महसूस कर रहा हूं कि मेरी टिप्पणी से मेरे जैन दोस्तों, मेरे दोस्त अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन को ठेस पहुंची है। मैं सक्रिय राजनीति से खुद को अलग करता हूं।
 
गौरतलब है कि जैन मुनि तरूण सागर जी ने पिछले दिनों हरियाणा विधानसभा में विधायकों को प्रवचन दिया। अपने प्रवचन के दौरान उन्होंने राजनीतिज्ञों को अपने आचरण में सुधार लाने की नसीहत दी। उनके इस प्रवचन के बाद ददलानी ने ट्विटर पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिसके बाद बवाल बढ़ गया। 
 
उल्लेखनीय है कि तरुण सागर जी महाराज बिना कपड़ों के रहते हैं और ददलानी ने ट्विटर पर उनके इस वेश-भूषा पर टिप्पणी कर दी। ददलानी की टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ लोगों ने ट्विटर पर मोर्चा खोल दिया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नरेन्द्र मोदी के बलूचिस्तान पर दिए बयान से चीन नाराज, दी धमकी