Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather prediction : 1 जून को केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, मौसम विभाग का अनुमान

हमें फॉलो करें Weather prediction : 1 जून को केरल में दस्तक दे सकता है मानसून, मौसम विभाग का अनुमान
, गुरुवार, 28 मई 2020 (19:05 IST)
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को बताया कि चक्रवाती स्थिति बनने की वजह से दक्षिण पश्चिम मानसून केरल में 1 जून को दस्तक दे सकता है।
 
विभाग ने 15 मई को जारी अपने पूर्वानुमान में कहा था कि मानसून 5 जून को दक्षिणी राज्य में आ सकता है। यह मानसून की सामान्य तिथि से चार दिन बाद की तारीख है। केरल में आमतौर पर 1 जून को मानसून दस्तक दे देता है।
 
बहरहाल, बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती स्थिति बनने के कारण मानसून की प्रगति में मदद मिलने की संभावना है।
 
विभाग ने कहा कि दक्षिण पूर्व और सटे हुए पूर्व मध्य अरब सागर में 31 मई से 4 जून के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है।

यह स्थिति केरल में 1 जून को मानसून लाने के लिए अनुकूल है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में इस साल सामान्य बारिश होने की संभावना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जून के पहले हफ्ते में शिवराज कैबिनेट का विस्तार संभव, इन चेहरों को मिलेगा मौका !