Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मानसून ब्रेक ने कई राज्यों में बढ़ाई परेशानी, ओडिशा में बिजली गिरने से 10 की मौत

हमें फॉलो करें Rain
, रविवार, 3 सितम्बर 2023 (09:00 IST)
Weather Update 3 september : राजस्थान, महाराष्‍ट्र और झारखंड समेत देश के अधिकांश राज्यों में मानसून ब्रेक नजर आ रहा है। सितंबर बारिश का आखिरी माह है। इन राज्यों में बारिश का कोटा पूरा नहीं होने पर लोगों की समस्या बढ़ सकती है। हालांकि मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में 5 सितंबर से मानसूनी गतिविधियां फिर शुरू होने के आसार है। 
 
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है जो मध्य-क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। 3 सितंबर के आसपास उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती परिसंचरण कोमोरिन क्षेत्र पर है।
 
ओडिशा में बिजली गिरी : ओडिशा के 6 जिलों में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। बिजली गिरने से खुर्दा जिले में 4, बोलांगीर में 2 और अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर और ढेंकनाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिजली गिरने से खुर्दा में तीन लोग घायल भी हो गए।
 
झारखंड में मानसून हुआ कमजोर : मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। राज्य में एक जून से एक सितंबर तक 504.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जो इस अवधि के दौरान होने वाली सामान्य वर्षा 807.1 मिमी से काफी कम है।
 
राज्य में अगले 2 दिनों में बारिश की संभावना काफी कम है। उन्होंने कहा कि मानसून गतिविधियां तीन सितंबर से बेहतर होने की उम्मीद है, लेकिन भारी बारिश की संभावना बहुत कम है।
 
दिल्ली में खिली धूप : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
 
IMD के अनुसार, रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं और इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 37 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
 
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम : मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश और तटीय आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश हुई। रायलसीमा, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, उत्तर पूर्व भारत और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।
 
आज कैसा रहेगा मौसम : अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, केरल, आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी झारखंड, ओडिशा, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिणी मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और लद्दाख में हल्की बारिश संभव है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आदित्य- एल1: रूस और चीन को पीछे छोड़ स्पेस मार्केट में कैसे अगली कतार में पहुंचा भारत