Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में सड़कों पर भरा पानी, अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

हमें फॉलो करें मुंबई में सड़कों पर भरा पानी, अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
, मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (08:25 IST)
नई दिल्ली। मुंबई में रातभर हुई बारिश से कई स्थानों पर पानी भर गया। अगले 5 दिनों में गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल भारी वर्षा हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में कहीं हल्की तो कहीं तेज वर्षा हो सकती है। 
 
मुंबई में भारी बारिश की वजह से सायन, चैंबूर, अंधेरी, कांदिवली आदि स्थानों पर पानी भर गया। दोपहर 3.15 बजे हाईटाइड की चेतावनी दी गई है। मुंबई में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली एनसीआर में मंगलवार के लिए 'येलो' अलर्ट और बुधवार के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 5 से 8 जुलाई तक देश के मध्य, पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी राज्यों में झमाझम बारिश होगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मप्र, महाराष्ट्र और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।
 
वहीं, 7 और 8 जुलाई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़-दिल्ली में भारी वर्षा, 6 जुलाई को पश्चिम उत्तर प्रदेश, 4 से 8 जुलाई को पूर्वी राजस्थान और 5 से 8 जुलाई के बीच पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। 
 
webdunia
मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, उत्तरी ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है।

दक्षिण पश्चिम राजस्थान से सटे इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पश्चिम मध्य अरब सागर तक फैली हुई है। इस वजह से देश में कई स्थानों पर अच्छी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवसेना का दो धड़ों में बंटे रहना क्या बीजेपी के लिए ज़्यादा फ़ायदेमंद है?