Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भीषण गर्मी की चपेट में 3 राज्य, बाड़मेर में पारा 48 डिग्री पार, 4 दिन पहले दस्तक देगा मानसून

हमें फॉलो करें भीषण गर्मी की चपेट में 3 राज्य, बाड़मेर में पारा 48 डिग्री पार, 4 दिन पहले दस्तक देगा मानसून
, शुक्रवार, 13 मई 2022 (10:48 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में हैं। राजस्थान के बाढ़मेर में तापमान 48 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि 15 मई को मानसून अंडमान पहुंचने की संभावना है। इसके बाद देश को गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार है। 
 
इन राज्यों में चलेगी लू : राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, गुजरात, विदर्भ, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और हरियाणा, दिल्ली और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति संभव है।
 
भीषण गर्मी की चपेट में राजस्थान : राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से लेकर 48.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से के सभी जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बाड़मेर 48.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, वहीं जालौर में अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री, गंगानगर में 47.3 डिग्री, बीकानेर-पिलानी-फलौदी में 47.2-47.2 डिग्री, नागौर में 47 डिग्री, चुरू में 46.9 डिग्री, कोटा-बूंदी-हनुमानगढ़ में 46.7-46.7 डिग्री, बारां में 46.3 डिग्री, जोधपुर-डूंगरपुर में 46-46 डिग्री, सिरोही में 45.9 डिग्री, सवाईमाधोपुर-अलवर-करौली में 45.8-45.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 45.6 डिग्री और अन्य प्रमुख स्थानों में 45.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 43.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
 
webdunia
मध्यप्रदेश में गर्मी का कहर जारी : मध्यप्रदेश के 5 जिलों में गुरुवार को जमकर लू चली। राज्य में सबसे ज्यादा 46.4 डिग्री तापमान खरगोन में दर्ज किया गया। बड़वानी में 45.8, खंडवा में 45.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। इंदौर में तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंच गया, यह मौसम का सबसे गर्म दिन था। इससे पहले 16 मई 2016 को यहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
 
क्या है गुजरात का हाल : गुजरात के सुरेंद्रनगर में गुरुवार को सर्वाधिक उच्चतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अहमदाबाद, गांधीनगर, सबरकांठा, पाटन, मेहसाणा, राजकोट, अमरेली और कच्छ जिले भीषण गर्मी की चपेट में है।

दिल्ली में आज चलेगी लू  : राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लू का नया दौर शुरू हो सकता है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शहर में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
 
webdunia
15 मई को अंडमान पहुंचेगा मानसून : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के 15 मई 2022 के आसपास दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में पहुंचने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार विस्तारित पूर्वानुमानों में सतत रूप से समय से पूर्व मानसून आने की अनुकूल परिस्थितियां बनने और इसके केरल के ऊपर और फिर उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत मिले हैं। केरल में मानसून समय से 4 दिन पहले 26 मई तक पहुंच सकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मई में 40,399 लोग कोरोना से संक्रमित, 18,000 से कम हुए एक्टिव मरीज