Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Monsoon 2021 Update : आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए अन्य राज्यों में कब देगा दस्तक

हमें फॉलो करें Monsoon 2021 Update : आज केरल पहुंचेगा मानसून, जानिए अन्य राज्यों में कब देगा दस्तक
, गुरुवार, 3 जून 2021 (00:02 IST)
नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मानसून बस चंद ही घंटों बाद केरल में दस्तक देने वाला है। 2 दिन की देरी के साथ इस बार मानसून अब से कुछ घंटों बाद यानी 3 जून तक केरल में झमाझम बारिश शुरू कर सकता है।हालांकि ये अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने पहले इसके 31 मई को केरल पहुंचने की संभावना जताई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में मानसून के पहुंचने की स्थितियां बननी शुरू हो गई हैं। दक्षिण अरब सागर के निचले स्तरों में पछुआ हवाएं चल रही हैं। अगले 24 घंटे में इसके और आगे बढ़ने से स्थिति के मानसून के अधिक अनुकूल होने का पूर्वानुमान है।

11 जून को महाराष्ट्र व तेलंगाना में मानसून आने की संभावना है, वहीं 12 जून को पश्चिम बंगाल और 13 जून को ओडिशा में मानसून पहुंच सकता है। झारखंड में 14 जून को मानसून आने के आसार हैं, वहीं 16 जून को मानसून बिहार और छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा।
webdunia

20 जून को मानसून उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में दस्तक देगा। उत्तर प्रदेश में इस बार 23 जून को मानसून आने की संभावना है, जबकि 26 जून को मानसून गुजरात पहुंच सकता है। दिल्ली और हरियाणा में 27 जून को, जबकि 29 जून को मानसून राजस्थान पहुंच सकता है।

कितनी होगी बारिश : भारतीय मौसम विभाग ने इस साल पूरे देश में औसतन बारिश सामान्य होने का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा है कि पूरे देश में LPA के 96 से 104 प्रतिशत तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पूरे भारत में मानसून के 4 महीनों के दौरान औसत 880.6 मिलीमीटर बारिश होती है।

इसे लांग पीरियड एवरेज (LPA) कहते हैं। 880.6 मिलीमीटर बारिश को 100 प्रतिशत माना जाता है। इस वर्ष 907 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है यानी अगर एजेंसी का अनुमान सही साबित होता तो भारत में लगातार तीसरे वर्ष अच्छा मानसून होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में कहर बनकर टूटा Black Fungus, 20 दिनों में 32 मरीजों की मौत