Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Update: IMD ने जताई 16 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

हमें फॉलो करें delhi rain
नई दिल्ली , सोमवार, 7 अगस्त 2023 (08:31 IST)
Weather Update: आज सोमवार को दिल्ली-NCR में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे मगर बारिश (Rainfall) होने की संभावना नहीं है। लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना कर पड़ सकता है।। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) के 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
 
6 अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2.2 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। आईएमडी ने आज मेघालय, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश (Very Heavy Rainfall) होने की उम्मीद जताई है।
 
बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए नॉर्थ-ईस्ट के मेघालय, असम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। आईएमडी ने आज बिहार, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद जताई है।
 
इसके साथ ही आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की भी संभावना है।
 
बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू-कश्मीर और इससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। गुजरात और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति में है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। यह अमृतसर, करनाल, मेरठ, सुल्तानपुर, पटना, मालदा से होकर पूर्व की ओर पूर्वी असम की ओर गुजर रहा है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : आज सोमवार को दौरान पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश, पूर्वी उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तटीय कर्नाटक, केरल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तरी पंजाब, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के शेष हिस्सों, गुजरात, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है। आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में हल्की से बहुत हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या राहुल गांधी की आज संसद में होगी वापसी, कांग्रेस क्यों है नाराज?