Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

#webviral लड़कियों ने पीटा मनचलों को, खींच कर लाईं पुलिस स्टेशन

हमें फॉलो करें #webviral लड़कियों ने पीटा मनचलों को, खींच कर लाईं पुलिस स्टेशन
कई महीनों से मनचलों की हरकतों को बर्दाश्त कर रही स्कूल की लड़कियां और महिलाएं अपनी सुरक्षा में उतरी। चार मनचलों की जमकर पिटाई और उन्हें ले गई पुलिस स्टेशन। मनचले एक प्राइवेट आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्र हैं। स्कूल छात्राओं द्वारा दिखाई गई हिम्मत सोशल मीडिया पर चर्चा का  विषय बन चुकी है और जोरदार वायरल हो रही है। 

 
कोलकाता में हुए इस घटनाक्रम के चारों आरोपी एक किराए की जगह में रहते थे। आदतन आसपास की लड़कियों को परेशान करना इनका काम था। खासतौर पर स्कूल की लड़कियों को निशाना बनाते थे। इनकी हरकतों से तंग आकर, लड़कियों ने अपना सारा गुस्सा उतार दिया और इनकी जमकर पिटाई की। इनका साथ देने स्थानिय महिलाएं भी अपने घरों से निकल आईं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#webviral पिकनिक कैंसल होने पर बिफरे छात्र, स्कूल में की तोड़फोड़ (वीडियो)