Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

#webviral पीएम मोदी के कारण जोड़े ने शादी तोड़ी

Advertiesment
हमें फॉलो करें #webviral पीएम मोदी के कारण जोड़े ने शादी तोड़ी
पीएम मोदी बने इस जोड़े की शादी टूटने की वजह। जानिए क्यों हो रही है यह कहानी वायरल। आखिर कैसे पीएम मोदी के कारण दुल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे से शादी से किया इंकार। 

एक बिजनेसमैन लड़का और एक सरकारी नौकरी में लड़की की शादी होने वाली थी। शादी पर बातचीत के लिए एक मंदिर में मिले। यहां दोनों को शादी के खर्चों पर बात करनी थी। इसी दौरान एक ने देश में बिगड़े आर्थिक हालात की बात निकाली। 
 
लड़की  का कहना था कि पीएम मोदी ही देश की बुरी आर्थिक दशा के लिए जिम्मेदार हैं। दूसरी ओर बिजनेसमैन लड़के ने इस बात का जोरदार विरोध किया। मोदी समर्थक लड़के और लड़की के बीच यह मुद्दा इतना गहराया कि दोनों ने एक दूसरे से शादी तोड़ने का फैसला कर लिया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#webviral ईमानदार टैक्सी ड्राइवर ने लौटाए रुपए