Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

#webviral पुलिस का 'भोंपू अभियान' जाहिर होगा अपराधियों का नाम

हमें फॉलो करें #webviral पुलिस का 'भोंपू अभियान' जाहिर होगा अपराधियों का नाम
भारतीय पुलिस ने हमेशा माना है कि आम लोग अपराधियों को पकड़ने में पुलिस की बहुत मदद कर सकते हैं। उत्तरप्रदेश की मेरठ पुलिस ने बीड़ा उठाया है कि लोग अपने शहर के अपराधियों को जानें। अगर अपराधी उनके आसपास रह रहे हों तो उन्हें पकड़ने में पुलिस की मदद करें साथ ही अपनी सुरक्षा भी। पुलिस का यह अभियान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन चुका है और वायरल हो रहा है। 
 
फोटो सौजन्य : सोशल मीडिया 
 
पुलिस के इस अभियान को भोंपू अभियान कहा जा रहा है। पुलिस के अधिकारी ग्रुप बनाकर ई-रिक्शा में बाहर निकलते हैं और अपराधियों के नाम बोलते हैं। वे ऐसे गुंडों के नाम दोहराते हैं जिनका पिछला अपराधिक रिकॉर्ड है। उनके पते कंफर्म करते हैं और अगर वे शहर में हैं तो उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी नोट करते हैं। 
 
पुलिस का कहना है कि अपराधी अन्य जिलों में अपराध करके भी वापस मेरठ आकर ठहरते हैं। इस वजह से 2,700 ऐसे अपराधियों की सूची तैयार कर ली गई है। चोरी, डकैती में शामिल अपराधी जमानत पर भी शहर में रहते हैं। आम लोगों को इनकी जानकारी देने के लिए यह तरीका चुना गया है। 
 
पुलिस के अनुसार यह एक तरीका है जिससे आम लोगों को पता चले कि पुलिस और अपराधियों की सांठगांठ नहीं है। लोगों का भरोसा जीतना पुलिस का उद्देश्य है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इस युवा अभिनेता की मुरीद हुईं ऐश्वर्या राय बच्चन