Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

#Webviral चलती सड़क पर KISS करते 'कपल' के वीडियो ने मचाई धूम

Advertiesment
हमें फॉलो करें Webviral
सड़क पर चलते लोग तब दंग रह गए जब बाइक पर घूमते हुए एक कपल आपस में 'किस' करने लगा। वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने इस कपल का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
 
आप भी देखिए यह वीडियो

 


खबरों की मानें तो ये लड़की और लड़का दिल्ली के बताए जा रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि यह जोड़ा चौराहे पर एक ट्रैफिक सिग्‍नल पर बाइक रोक कर खड़ा है। वे दोनों वहां मौजूद लोगों की परवाह किए बगैर एक- दूसरे को बेइंतहां चूमने और प्यार करने में व्यस्त है।
 
जिस समय यह जोड़ा प्रेम के आदान- प्रदान में व्यस्त था तभी सामने खड़ी एक बस में मौजूद कोई मुसाफिर उनका वीडियो बना रहा था। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि जब 'किस' करने वाले लड़के को वीडियो बनने का अहसास हुआ तो उसने बस में सवार लड़कों को रोकने की बजाय उनसे वीडियो को व्‍हाट्सएप पर डाल देने को कहा। आप देख सकते हैं कि वीडियो बनाने वाले ने भी वही किया।
 
इस वीडियो को देखने वाले तरह- तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कोई सरेआम की गई इस हरकत पर नाराजगी जता रहा है तो कोई इसे प्यार की मासूम अभिव्यक्ति बता रहा है। कुछ ऐसे भी हैं जो इस वीडियो को देखकर सिर्फ मजे ले रहे हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दलितों पर अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण : राजनाथ सिंह