Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ममता बनर्जी की Mango diplomacy, पीएम मोदी को भेजे खास किस्म के आम

Advertiesment
हमें फॉलो करें ममता बनर्जी की Mango diplomacy, पीएम मोदी को भेजे खास किस्म के आम
, गुरुवार, 8 जून 2023 (07:38 IST)
Mamata Banerjee sent mangos to PM Modi : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य के आम की खास किस्में भेजीं। आम की पेटियां एक-दो दिनों में नई दिल्ली पहुंच जाएंगी। वह कई सालों से आम भेजती रही हैं।
 
बताया जा रह है कि आमों को सजावटी बक्सों में भेजा गया। इन बक्सों में हिमसागर, फाजली, लंगड़ा और लक्ष्मण भोग किस्म के आम हैं। मौसमी फलों से भरा एक बक्सा भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को भी भेजा गया है। बांग्लादेश की प्रधामंत्री शेख हसीना को भी आम भेजे गए हैं।
 
ममता इससे पहले भी कई बार पीएम मोदी के लिए तोहफे भेज चुकी है। 2019 में पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को दिए साक्षात्कार में कहा था कि दुर्गा पूजा के मौके पर ममता बनर्जी ने उन्हें कुर्ता-पायजामा और मिठाई भेजी थी।
 
पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ने गत वर्ष कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी आम भेजे थे। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिम्पल कपाड़िया के बारे में 30 रोचक बातें: बॉबी की रिलीज के बाद अफवाह फैली कि राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं डिम्पल