Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Kuno National Park: क्या हैं चीता और तेंदुआ में अंतर? कौन है ताकतवर...

हमें फॉलो करें cheetah

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (17:08 IST)
Kuno National Park: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों की आमद की खबरों के बीच यह भी जिज्ञासा है कि क्या चीता (Cheetah) और तेंदुआ (Leopard) एक जैसे ही होते हैं या उनमें अंतर होता है? या फिर दोनों में से कौन ताकतवर (Cheetah vs Leopard) है? दिखने में भले ही ये दोनों जानवर लगभग एक जैसे दिखते हों, लेकिन इनमें काफी अंतर होता है। चाहे गति का मामला हो या फिर ताकत का दोनों ही जानवरों की अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। कूनो में अफ्रीका के नामीबिया से चीते लाए जा रहे हैं। अफ्रीका में भी अब गिनती के ही चीते बचे हैं। 
 
जहां तक ताकत की बात है तो चीते की तुलना में तेंदुआ ज्यादा ताकतवर होता है, जबकि गति के मामले में चीते का कोई जोड़ नहीं है। तेंदुआ इस मामले में उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता। तेंदुआ आमतौर पर अकेला रहना पसंद करता है, वहीं नर चीते समह में रहते हैं। मादा चीता जरूर अकेले रहती है। हालांकि उसके बच्चे उसके साथ होते हैं। शिकार के समय उसे बच्चों का भी ध्यान रखना पड़ता है। 
 
हालांकि चीते की गति का कोई जोड़ नहीं है, लेकिन वह लंबे समय तक नहीं दौड़ सकता है। भारत समेत एशिया के लगभग हर देश से चीता विलुप्त हो चुका है। ईरान में जरूर कुछ चीते पाए जाते हैं, जो कि मध्य ईरान के पठारी इलाकों में रहते हैं। 
 
चीते की विशेषताएं
webdunia
  • चीते की चमड़ी का रंग हल्का पीला या ऑफ व्हाइट हो सकता है। 
  • चीते का सिर छोटा और गोल होता है।
  • छाती ऊंची और पेट पतला होता है।  
  • चीते के फर पर गोल या अंडाकार आकार के काले धब्बे होते हैं।  
  • तेंदुए के धब्बे समूहों में बने होते हैं। 
  • चीते के चेहरे पर आंखों के कोने से मुंह तक एक काली लाइन आती है। 
  • चीते की आंखें थोड़ी पीली दिखती है।
  • चीते शेर की तरह दहाड़ नहीं सकते। ये बिल्लियों की तरह गुर्राते हैं या फिर पुर्र की आवाज निकालते हैं। 
webdunia
webdunia
 
तेंदुए की विशेषताएं 
webdunia
webdunia
webdunia
 

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रपति मुर्मू महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में होंगी शामिल