Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या है 'पीके का पॉलिटिक्स' में एंट्री का प्लान, ट्वीट कर प्रशांत किशोर ने दिए संकेत

हमें फॉलो करें Prashant Kishore
, सोमवार, 2 मई 2022 (10:43 IST)
पटना, चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर यानी पीके, बहुत जल्द फिर से सियासी पारी शुरू कर सकते हैं। इसकी शुरुआत बिहार से होगी। सियासी हलकों में PK को अभी तक चुनावी रणनीतिकार के तौर पर ही जाना जाता रहा है। हालांकि इस दौरान वे नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड में भी शामिल हुए, लेकिन वह पारी लंबी नहीं खिंची।

हाल के दिनों में उनकी कांग्रेस में एंट्री की भूमिका बनने लगी थी, मगर यह भी परवान नहीं चढ़ी। अब पीके ने खुद राजनीति में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआत अपनी मिट्टी बिहार से करने वाले हैं।

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पीके बहुत जल्द बिहार का दौरा कर युवाओं और गैर राजनीतिक लोगों से मुलाकात करेंगे और नई राजनीतिक व्यवस्था तैयार करेंगे।

जानकारी के मुताबिक प्रशांत किशोर ने कांग्रेस का प्रस्ताव ठुकरा कर नई रणनीति के तहत बिहार को फोकस कर लिया है। आने वाले कई महीनों तक बिहार के लोगों के बीच जाकर वो ज़मीनी हकीकत जानने की कोशिश करेंगे।

इस दौरान जनता के मन में क्या है, इसकी भी जानकारी लेंगे। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर ना तो कोई रैली करने वाले हैं और ना ही कोई बड़ा राजनीतिक आयोजन, वो सीधे जनता से कनेक्ट होने की कोशिश करने वाले हैं। वे खुल कर बिहार से राजनीतिक पारी की शुरुआत करने वाले हैं।

बिहार ही क्यों: दरअसल, प्रशांत किशोर को लगता है कि बिहार में जो वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियां हैं वो उनके अनुकूल हैं। क्योंकि NDA में नीतीश कुमार और भाजपा के बीच 2005 वाला दौर गुजर चुका है तो वहीं राजद और कांग्रेस में भी वैसे संबंध नहीं रहे। ऐसे में बिहार की जनता एक मजबूत विकल्प की तलाश में है और वही प्रशांत किशोर बिहार की जनता को देने की तैयारी कर रहे हैं।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर हमला, PM मोदी भी कर चुके हैं इनकी तारीफ