Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

WhatsApp ने फरवरी में 45 लाख खातों पर लगाया प्रतिबंध

हमें फॉलो करें WhatsApp
, शनिवार, 1 अप्रैल 2023 (22:55 IST)
नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) ने फरवरी में 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया, जो उससे पिछले महीने में प्रतिबंधित खातों की संख्या से काफी अधिक है। व्हाट्सऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट यह जानकारी दी है।

व्हाट्सऐप ने जनवरी में 29 लाख, दिसंबर में 36 लाख और नवंबर में 37 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया था। ऐप के दुरुपयोग को रोकने के लिए इन खातों पर पाबंदी लगाई गई। व्हाट्सऐप के एक प्रवक्ता ने कहा, नवीनतम मासिक रिपोर्ट के अनुसार, व्हाट्सऐप ने फरवरी के महीने में 45 लाख से अधिक खातों पर प्रतिबंध लगाया।

किसी भारतीय खाते की पहचान +91 फोन नंबर के माध्यम से की जाती है। शनिवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है, एक फरवरी, 2023 से 28 फरवरी, 2023 के बीच 4,597,400 व्हाट्सऐप खातों पर प्रतिबंध लगाया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नीता अंबानी कल्चरल सेंटर के दूसरे दिन मेगा ‘इंडिया इन फैशन’ शो, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स पर नजर आई भारतीय फैशन की झलक