Publish Date: Fri, 03 Nov 2017 (14:42 IST)
Updated Date: Fri, 03 Nov 2017 (14:45 IST)
नई दिल्ली। दिन भर व्हाट्सऐप पर लगे रहने वालों के लिए बहुत ही बुरी खबर है। भारत समेत पूरी दुनिया में व्हाट्सऐप की मैसेज सेवा बंद हो गई। हालांकि करीब एक घंटे बाद यह सेवा पुन: बहाल हो गई।
बताया जा रहा है कि सर्वर डाउन होने की वजह से सेवा बंद हुई थी। शुक्रवार सुबह सबसे पहले यह जानकारी सामने आई। भारत में 2 बजे के लगभग यह सेवा बंद हो गई।
एक जानकारी के मुताबिक 180 देशों में 100 करोड़ से ज्यादा इसके यूजर्स हैं। सर्वर डाउन होने की वजह से मैसेजिंग और व्हाट्सऐप कॉलिंग नहीं हो पा रही थी।