Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कबाड़ से करोड़पति तक, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया था 100 करोड़ का बंगला, कैसे स्‍क्रैप माफिया बना गैंगस्टर रवि काना?

हमें फॉलो करें Ravi Kana

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (16:00 IST)
  • स्‍क्रैप माफिया बनकर बनाई कई कंपनियां, पत्‍नी बनी पार्टनर
  • जमीन, वाहन और केश मिलाकर करोड़ों की अकूत संपत्‍ति जब्‍त
  • गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया था 100 करोड़ का बंगला उसी के साथ पकड़ाया
Story of scrap mafia Ravi kana : चोर पुलिस की लंबी दौड-भाग के बाद कबाड़ से स्‍क्रैप माफिया बना गैंगस्टर रविंद्र नागर उर्फ रवि काना आखिर गिरफ्त में आ गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उसे थाइलैंड से गिरफ्तार किया गया है। साथ में उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा भी पुलिस के हत्‍थे चढी है।

हालांकि गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। दोनों थाईलैंड में छिपे हुए थे। जानते हैं कौन हैं रवि काना, उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा और कैसे कबाड से करोडों का कारोबार बनाकर भारत का सबसे बडा स्‍क्रैप माफिया बन गया रवि काना।

कैसे स्क्रैप माफिया बना रवि काना : बता दें कि रवि नागर उर्फ रवि काना कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना का राइट हैंड है। दुजाना के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद रवि काना के अपराध का ग्राफ तेजी से ऊपर उठा। कबाड़ की छोटी सी दुकान चलाने वाला रवि काना धीरे-धीरे अपराधियों का सिरमौर बन गया। काना का वक्त भी उसका साथ दे रहा था। दुजाना के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद उसकी गैंग की कमान रवि काना के हाथ में आ गई। बाद में वो सरिया तस्करी कर करोड़पति बन बैठा। माफिया जबरन ट्रैकों से सरिया उतरवा था और उन्हें जबरदस्ती कंपनियों मे सप्लाई करता था।

गैंगरेप से आया गिरफ्त में : बता दें कि रवि काना के नाम कई मामले दर्ज हैं। लेकिन, हाल ही में नोएडा पुलिस ने एक 26 साल की युवती संग गैंगरेप के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। भगोड़े रवि काना की पत्नी मधु पर भी कार्रवाई की जा रही है। नोएडा शहर में 26 साल की युवती ने रवि काना समेत 5 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाया है।

ऐसे बना स्‍क्रैप माफिया : साल 2014 में भाई की हत्या के बाद पूरे गैंग की कमान रवि ने अपने हाथों में ली। उसने कई बड़े स्क्रैप कारोबारियों का धंधा बंद करा दिया और उनका माल अपने यहां ले आया। यहां तक की जबरन वसूली का काम भी कर रहा था। रास्ते में जो ट्रक माल लेकर निकलते थे, उन्हें भी रोककर अपने यहां ले आता था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कई पुलिसकर्मी भी रवि काना की मदद करते थे।

कितनी संपत्‍ति का मालिक : पुलिस के मुताबिक रवि काना की कुर्क की गई संपत्तियों में लगभग एक दर्जन वाहन, बैंक खाते और अचल संपत्ति शामिल हैं। पिछले दो महीने में गैंगस्टर रवि काना के गिरोह के करीब एक दर्जन गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरोह कथित तौर पर स्क्रैप का व्यापार करता है और ठेके हासिल करने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करता है।

पुलिस ने करीब 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति को सील किया था। पुलिस ने इकोटेक वन क्षेत्र में 5 करोड़ से ज़्यादा का स्क्रैप व 30 करोड़ की ज़मीन को सील किया था। बिसरख थाना क्षेत्र के चेरी काउंटी में 5000 गज जमीन को जब्त किया था।

60 वाहन किए जब्त किए, इसके अलावा 20 खाली ट्रक, दो स्क्रैप से लदे ट्रक जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपए है। इस दौरान करीब 200 टन स्क्रैप व 10 लाख का सरिया भी पकड़ा था। छोटे और बड़े 60 वाहनों को सील किया गया था। उसके 3 बैंक अकाउंट में करीब 3 करोड़ कैश सीज किया गया है।

गर्लफ्रेंड को 100 करोड़ का बंगला : रवि काना की एक गर्लफ्रेंड है, जिसका नाम काजल झा है। हालांकि रवि काना पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्‍नी का नाम मधु नागर है। लेकिन बाद में काजल की एंट्री रवि काना के गैंग में उस वक्त हुई, जब वो दिल्ली में नौकरी की तलाश में आई थी। रवि काना ने उसे अपने स्क्रैप के हिसाब-किताब का काम सौंपा था, लेकिन जल्द ही काजल उसके गैंग का हिस्सा बन गई। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी। बाद में रवि काना ने उसे दिल्ली के पॉश इलाके न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब 100 करोड़ रुपए की कीमत का बंगला गिफ्ट किया।

मधू नागर से हुई थी शादी : करीब 18 साल पहले रवि काना और मधु नागर की शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। शुरुआत में पूरा परिवार साथ ही रहता था, लेकिन करीब 4-5 साल पहले उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को देहरादून शिफ्ट कर दिया। दरअसल, इसके पीछे एक बड़ी वजह थी। फरवरी 2015 में रवि काना के भाई हरेंद्र प्रधान की हत्या हुई। हत्या का इल्जाम लगा सुंदर भाटी गैंग पर। ऐसे में रवि काना को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई। हालांकि, बाद में पता चला कि रवि काना इस सुरक्षा का नाजायज फायदा उठा रहा था। पुलिस ने उसकी सुरक्षा हटा ली।

लेडी डॉन मधू नागर : रवि काना ने अपने काले कारनामों से कई कंपनियां बना ली। इन कंपनियों में डायरेक्टर उसकी पत्‍नी मधु नागर है। पुलिस के मुताबिक मधु नागर रवि काना की महज लाइफ पार्टनर नहीं थी, बल्कि उसके काले धंधों में भी बराबर की भागीदार थी। उसकी कई कंपनियों में डायरेक्टर मधु नागर कई कंपनियों से जबरन तरीके से सरिया स्क्रैप का ठेका भी हासिल करती थीं। इन कंपनियों का मालिक बेशक रवि काना था, लेकिन इन्हें हैंडल मधु नागर ही करती थी। रवि काना के गैंग में उसकी पहचान लेडी डॉन के नाम से थी।

ऐसे सलाखों के पीछे पहुंची मधु नागर : 16 फरवरी 2024 का दिन था। जब पुलिस ने मधु नागर को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल झा के साथ ही मधु नागर भी थाईलैंड भाग गई थी। इसके बाद पुलिस को मुखबिरों से खबर मिली कि मधु देहरादून में अपने परिवार से मिलने के लिए फरवरी में भारत आ रही है। पुलिस ने जाल बिछाया और जैसे ही मधु एयरपोर्ट पर उतरी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और असामाजिक गतिविधियां एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। अब वो जेल में है। जबकि अब रवि काना और काजल के गिरफ्तार होने की खबर आई है।
Edited by: Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के खाने में टायलेट क्लीनर