Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कौन हैं सुनीता विश्‍वनाथ, जिसके साथ राहुल गांधी की तस्‍वीर दिखाकर स्‍मृति ईरानी ने लगाए गंभीर आरोप, क्‍या है ‘पाक कनेक्‍शन’?

हमें फॉलो करें Sunita vishwanath
, गुरुवार, 29 जून 2023 (13:02 IST)
Sunita vishwanath : बीजेपी आईटी सेल ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद पूरे देश में इसे लेकर चर्चा है। इस तस्‍वीर में राहुल गांधी एक महिला के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। यह महिला सुनीता विश्वनाथ बताई जाती हैं। सुनीता के सीधे कनेक्‍शन जॉर्ज सोरोस से जोड़कर देखा जा रहा है। जॉर्ज सोरोस वही हंगेरियन अमेरिकन अरबपति हैं, जिसने भारत की मोदी सरकार को अलोकतांत्रिक बताया था।

बता दें कि कुछ समय पहले सुनीता विश्‍वनाथ को अयोध्या आने से प्रशासन ने रोक दिया था। उस दौरान भी वो चर्चा में आई थी। अब राहुल गांधी इस महिला के साथ एक तस्‍वीर में नजर आए हैं। जिसके बाद स्‍मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाए हैं।
सुनीता विश्‍वनाथ के साथ राहुल क्‍या कर रहे हैं : हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इसी तस्‍वीर के बहाने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। स्‍मृति ईरानी ने कहा कि जब राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर गए थे तो वहां पर भारत के खिलाफ साजिश करने वालों से मिले थे। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे देश की लोकप्रिय सरकार के विरोधियों से राहुल गांधी की मुलाकात की वजह वही बता सकते हैं। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने कहा कि इस्लामी संगठन से जुड़े लोगों से मिलने का क्या अर्थ है। उन्‍होंने कहा कि जॉर्ज सोरोस से जिस महिला (सुनीता विश्वनाथ) को फंडिंग मिलती है उसके साथ राहुल गांधी क्या बात कर रहे हैं, यह सिर्फ कांग्रेस ही बता सकती है।

कट्टर संगठन से कनेक्शन : रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता विश्वनाथ हिंदू फॉर ह्यूमन राइट्स की को-फाउंडर हैं। वह अमेरिका में इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल होती है। बता दें कि यह एक कट्टर संगठन है। बताया जाता है कि इस संगठन का पश्चिम में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ सांठगांठ है। इसके अलावा सुनीता विश्वनाथ आबाद : अफगान वीमेन फॉरवर्ड नाम के एक एनजीओ की भी संस्थापक है। सुनीता विश्वनाथ 2020 में विवादों के घेरे में तब आ गई थी जब उसको कोलंबिया विश्वविद्यालय में रिलीजियस लाइफ एडवाइजर बनाया गया था।
दो शादियां और जॉर्ज सोरस से कनेक्‍शन : बता दें कि सुनीता विश्वनाथ ने दो शादियां की हैं, उसके पहले पति सुकेतू मेहता थे जो अभी न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में बच्चों को पढ़ातें हैं। विश्ननाथ ने दूसरी शादी स्टीफन शॉ से की है जो जेविश वॉइस फॉर पीस संगठन का एक्टिव सदस्य है। यह संगठन कथित तौर पर फिलस्तीन के अधिकारों के लिए काम करता है। यह संगठन इजरायल के खिलाफ बॉयकॉट, विनिवेश और आर्थिक प्रतिबंधों के समर्थन में आवाज उठाता है।
webdunia

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि सुनीता विश्वनाथ के जार्ज सोरस से संबंध है, और उसके संगठन को कथित तौर पर वहीं से फंडिंग मिलती है। जॉर्ज सोरस एक अमेरिकी व्यवसायी है जिसनें भारत की लोकतांत्रिक सरकार के खिलाफ कथित तौर पर षड़यंत्र करने के आरोप है।
Edited: By Navin Rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: प्रेमी के साथ भागी महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने जताया ऑनर किलिंग का संदेह