Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कौन थे नफे सिंह राठी, क्या लॉरेंस गैंग है मर्डर के पीछे?

हमें फॉलो करें कौन थे नफे सिंह राठी, क्या लॉरेंस गैंग है मर्डर के पीछे?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (09:16 IST)
Nafe singh rathee : इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनकी हत्या का शक लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर है। नफे सिंह को झज्जर जिले में योजनाबद्ध तरीके से गोली मारी गई।
ALSO READ: हरियाणा में INLD के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या, CIA और STF करेगी जांच
राठी अपनी कार में थे, जबकि अज्ञात बदमाश ह्यूंडई आई 10 में आए थे। बदमाश राठी के एसयूवी पर ताबड़तोबड़ फायरिंग करके वहां से फरार हो गए। राठी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को इस हत्याकांड के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक है।

कौन थे नफे सिंह राठी : पूर्व एमएलए नफे सिंह राठी जाटों का कद्दावर नेता माना जाता था। 2014 में इनेलो से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पार्टी बदल ली थी, जिसके बाद वह थोड़े समय के लिए बीजेपी में शामिल हो गए थे। हालांकि बीजेपी ने भी उन्हें टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। 2018 में वह वापस इनेलो में आ गए। राठी दो कार्यकाल तक बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रहे।

नफे सिंह राठी पर थे ये आरोप : पिछले साल बीजेपी के पूर्व मंत्री मांगे राम राठी के बेटे जगदीश राठी की आत्महत्या मामले में उन्हें मुख्य आरोपी घोषित किए जाने के बाद वह बड़ी मुसीबत में फंस गए थे। नफे सिंह राठी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। जगदीश के परिवार ने कहा था कि नफे सिंह ने संपत्ति से जुड़े मामले में उन्हें परेशान किया, जिसके चलते उन्होंने अपनी जान दे दी। नफे सिंह राठी भारतीय कुश्ती संघ के दो बार अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने पिछले सप्ताह तुर्की में एथनोस्पोर्ट्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
ALSO READ: हरियाणा में INLD प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या
नफे सिंह राठी अपनी सुरक्षा के लिए रखे गए तीन प्राइवेट गनमैन के साथ अपनी एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। अज्ञात हमलावर दूसरी कार में आए और बहादुरगढ़ में उनकी एसयूवी पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस फायरिंग में राठी के बॉडीगार्ड घायल हो गए। हमला शाम करीब पांच बजे बराही रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। गोलियां नजदीक से मारी गईं। पुलिस को संदेह है कि हमले के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी सहयोगी काला जठेड़ी का हाथ है।
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्‍ली में 3 आवारा कुत्तों ने किया हमला, डेढ़ साल की बच्‍ची की मौत