Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पंजाब में दलित बेटी से दुष्कर्म की घटना पर चुप क्यों हैं राहुल गांधी?

Advertiesment
हमें फॉलो करें पंजाब में दलित बेटी से दुष्कर्म की घटना पर चुप क्यों हैं राहुल गांधी?
, शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (14:36 IST)
नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में बिहार के प्रवासी परिवार की बेटी से दुष्कर्म की घटना पर भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की निंदा करते हुए पूछा है कि हाथरस में आंदोलन करने वाले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष होशियारपुर क्यों नहीं जाते?
 
भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को एक बयान में कहा कि बिहार के दलित प्रवासी मजदूर की छह वर्ष की बेटी के साथ टांडा गांव में दुष्कर्म हुआ। दुष्कर्म के बाद उसको मार दिया गया। यह कैसी दर्दनाक और शर्मसार करने वाली घटना है। हम मांग करते हैं कि कांग्रेस की सरकार अपराधियों को पकड़े और कड़ी कार्रवाई करे।
 
जावड़ेकर ने कहा कि राहुल गांधी हाथरस में 'पॉलिटिकल टूर' पर जाते हैं, इसके बजाए उन्हें पंजाब, राजस्थान भी जाना चाहिए। उनकी सरकारों में महिलाओं के साथ क्या अन्याय हो रहा है, कैसे दुष्कर्म हो रहा है। कांग्रेस शासित पंजाब के टांडा गांव की बेटी के परिवार वालों से कांग्रेस के किसी नेता ने मुलाकात नहीं की। 
 
webdunia
टांडा में ना राहुल गांधी गए, ना प्रियंका गांधी गईं, ना कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस घटना पर कोई टिप्पणी की। इसकी हम निंदा करते हैं, हम तेजस्वी यादव से भी पूछते हैं कि बिहार की बेटी के साथ अत्याचार पर चुप रहने वालों के साथ वो प्रचार करते हैं, यह कैसे चलेगा?
 
‍निर्मला ने भी उठाया कांग्रेस पर सवाल : दूसरी ओर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने भी होशियारपुर की घटना पर कांग्रेस पर सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामलों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
 
कांग्रेस की मंशा पर सवाल उठाते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि जब इस तरह की घटना हाथरस में होती है तो कांग्रेस का नजरिया कुछ और होता है, वहीं जब घटनाएं कांग्रेस शासित राज्यों- पंजाब और राजस्थान में होती हैं, तो वह चुप्पी साध लेती है। ऐसा क्यों?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे तेजस्वी यादव