Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या गुजरात में भाजपा का सीएम चेहरा होंगे अमित शाह?

हमें फॉलो करें क्या गुजरात में भाजपा का सीएम चेहरा होंगे अमित शाह?
, शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (09:45 IST)
नई दिल्ली। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट से गुजरात में सियासी हलचल अचानक तेज हो गई। राजनीतिक हल्कों में भी यह सवाल पूछा जाने लगा कि क्या गृहमंत्री अमित शाह राज्य में भाजपा का सीएम चेहरा होंगे? गुजरात में इसी वर्ष चुनाव होने जा रहे हैं?
 
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, आप गुजरात में तेजी से बढ़ रही है। भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। क्या ये सच है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को CM चेहरा घोषित करने जा रही है? भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या भाजपा भी नाराज है?
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंद हैं। आप राज्य में एक्शन मोड में नजर आ रही है। उसने 10 उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है।
 
पार्टी ने गुजरात में भी दिल्ली मॉडल लागू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने यहां चुनाव जीतने पर 10 लाख नौकरियों के साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, दिल्ली में धारा 144 लागू (Live)