Publish Date: Mon, 10 Apr 2017 (14:38 IST)
Updated Date: Mon, 10 Apr 2017 (14:42 IST)
नई दिल्ली। जहां भारत में विमान यात्रा को लेकर जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि ही सिरदर्द पैदा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर तुर्की में एयरलाइंस के स्टाफ ने एक कमाल कर दिखाया। जमीन से 42,000 फीट की ऊंचाई पर हवा में टर्किश एयरलाइंस के स्टाफ ने एक महिला की डिलीवरी करने में सहायता की और सफलतापूर्वक डिलीवरी करवाई। महिला को बेटी पैदा हुई है।
नफी डायबी नामक गर्भवती महिला कोनार्की से हवाई यात्रा कर रही थी, इस दौरान उन्हें दर्द हुआ जिसके बाद उड़ान के चालक दल के सदस्यों ने महिला की मदद की। फ्लाइट में मौजूद एक यात्री के अनुसार महिला ने खड़े होकर बच्ची को जन्म दिया।
इस दौरान सभी पैसेंजर ने क्रू की इस काम में मदद की। इस घटना के बारे में एयरलांइस ने अपने ट्विटर से जानकारी दी- Welcome on board Princess! Applause goes to our cabin crew! pic.twitter.com/FFPI16Jqgt
— Turkish Airlines (@TurkishAirlines) April 7, 2017
बेटी का नाम कादिजू रखा गया, फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। गौरतलब है कि ऐसी घटनाएं कम ही देखने को मिलती हैं। (एजेंसी)
webdunia
Publish Date: Mon, 10 Apr 2017 (14:38 IST)
Updated Date: Mon, 10 Apr 2017 (14:42 IST)