Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'डिस्कवरी' में दिखेगी महिला वनरक्षकों की दिलेरी

Advertiesment
Discovery Channel
नई दिल्ली। वनरक्षक रसिला वधेर (28) ने अपनी महिला सहकर्मियों के साथ मिलकर पिछले साल गिर राष्ट्रीय उद्यान में 600 बचाव अभियान चलाए। यह आंकड़ा विश्व के किसी भी वन्यजीव उद्यान में चलाए गए सर्वाधिक अभियानों में से एक है।
 
उनके जीवन और मिशन को डिस्कवरी चैनल की नई श्रृंखला ‘द लायन क्वीन्स ऑफ इंडिया’ में दिखाया जाएगा। इन महिलाओं की दास्तान का प्रीमियर 28 सितंबर को 9 बजे किया जाएगा।
 
वधेर के लिए इसकी शुरुआत वित्तीय दिक्कतों के कारण हुई। उन्हें एक दोस्त ने वन विभाग की रिक्ति के बारे में बताया और वह उस रास्ते पर चल पड़ी। उसके बाद से ही गिर राष्ट्रीय उद्याग में महिला वनरक्षकों की संख्या में अच्छी-खासी वृद्धि हुई। उनका मिशन एशियाई शेरों की लुप्तप्राय प्रजातियों को बचाना है।
 
गिर राष्ट्रीय उद्यान की बचाव दल की प्रभारी रसिका पी. वधेर ने कहा कि मैं इस क्षेत्र में पिछले 7 साल से काम कर रही हूं। मेरी एक दोस्त द्वारा बताए जाने के बाद मैं इस क्षेत्र में आई। मैंने इसके लिए आवेदन किया और चुन ली गई। हमारे साथ 50 से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं। 
 
शो का उद्देश्य इन साहसी रक्षकों के कुछ बहादुरी से भरे वन्यजीव कार्रवाई का चित्रण करना है। साथ ही वन में काम करने वाली महिलाओं के ढृढ़ निश्चय को दर्शाना है।
 
यह श्रृंखला के 4 हिस्से हैं जिसमें विभिन्न बचाव अभियानों और अन्य आयामों को दिखाया जाना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi