Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'नारी शक्ति पुरस्कार 2018' के लिए नामांकन आमंत्रित

Advertiesment
Women Power Award 2018
नई दिल्ली। महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण में महत्वपूर्ण और उल्लेखनीय योगदान करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए सरकार ने 'नारी शक्ति पुरस्कार 2018' के नामांकन आमंत्रित किए हैं।


केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि राष्ट्रपति प्रत्‍येक वर्ष आठ मार्च को 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर महिलाओं के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'नारी शक्ति पुरस्कार' प्रदान करते हैं। इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों और संस्थानों की सेवाओं को स्वीकारना और पहचानना है, जिन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण में बहुमूल्य योगदान दिया है।

इस पुरस्कार के माध्यम से ऐसे लोगों को सामने लाना है जिन्होंने युवा पीढ़ी एवं महिलाओं के लिए समाज में बदलाव हेतु एक मानदंड स्थापित किया हो। सरकार ने ऐसे व्यक्तियों और संस्थानों से नामांकन आमंत्रित किए हैं जिन्होंने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में असाधारण परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट कार्य किया है और महिलाओं से संबंधित कानूनों को प्रभावी ढंग से कार्यान्वित किया है तथा लैंगिक समानता आदि के लिए भी कार्य किया है।

पुरस्कार के लिए नामांकन भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। इसकी विस्तृत जानकारी मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा है कि 'नारी शक्ति पुरस्कार' 1999 से प्रदान किए जा रहे हैं और इनको व्यापक स्तर पर प्रतिष्ठा और मान्यता प्राप्त हुई है।

इस वर्ष से स्व नामांकन भी किए जा सकते हैं। चयन समिति को इस संबंध में विशेष निर्देश दिए गए हैं। छानबीन समिति नामांकन की जांच करेगी और चयनित नामांकनों को अंतिम फैसले के लिए राष्ट्रीय चयन समिति को सौंप देगी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हार्दिक पटेल की हालत बिगड़ी, अनशन के 14वें दिन अस्पताल में भर्ती